फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Uttarakhand News: Election Commission appointed Pawandeep Rajan As election icon

उत्तराखंड: चुनाव आयोग ने इंडियन आइडल विजेता पवनदीप राजन को बनाया निर्वाचन ऑइकान

Sat, 28 Aug 2021 04:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंपावत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंपावत Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Sat, 28 Aug 2021 04:16 PM IST
सार

राज्य सरकार ने चार दिन पहले पवनदीप को कला, संस्कृति और पर्यटन का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया था।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Election Commission appointed Pawandeep Rajan As election icon
पवनदीप राजन - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

सोनी टीवी के सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल-12 के विजेता चंपावत जिले के उभरते युवा गायक पवनदीप राजन को राज्य चुनाव आयोग ने निर्वाचन आइकन बनाया है, जो वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में मतदाताओं को शत-प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित करेंगे।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें... Indian Idol 12 Winner: पवनदीप ने डेढ़ साल की उम्र में थाली पर बजाई थी पहली ताल, पिता के संघर्ष ने ऐसे दिलाया मुकाम 
विज्ञापन


राज्य सरकार ने चार दिन पहले पवनदीप को कला, संस्कृति और पर्यटन का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है। अब चुनाव आयोग ने पवनदीप को निर्वाचन आइकन नियुक्त किया है। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर निर्वाचन कार्यालय की ओर से पवनदीप का ब्योरा जुटाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी नैन सिंह बोहरा ने बताया कि पवनदीप के निर्वाचन आइकन बनने से प्रदेश के सभी जिलों में मतदाताओं को जागरूक कर उन्हें शत प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित करेंगे।

जीती थी ट्राफी और 25 लाख रुपये
पवनदीप इंडियन आइडल के इकलौते ऐसे प्रतिभागी थे जो विभिन्न तरह के वाद्य यंत्र बजाते थे। उन्हें प्रतियोगिता की ट्राफी के अलावा 25 लाख रुपये का चेक और एक स्विफ्ट कार इनाम में मिली थी।


कोविड-19 को लेकर भी चला चुके हैं जागरूकता अभियान
पवनदीप राजन वर्ष 2015 में एंड टीवी के द वॉइस इंडिया के पहले सत्र के विजेता भी रह चुके हैं। पवनदीप इससे पूर्व कई संगीत शो करने के साथ ही कोविड-19 को लेकर चलाए गए जागरूकता अभियान में सहभागिता कर चुके हैं। वह अपने पिता लोकगायक सुरेश राजन समेत कई कलाकारों के साथ कोविड महामारी से बचने के उपाय अपनाने के लिए लोगों को प्रेरित कर चुके हैं।

पवनदीप राजन के गांव को पीएनबी ने लिया गोद
इंडियन आइडल 12 के विजेता मशहूर गायक पवनदीप राजन के गांव चौकी को पंजाब नेशनल बैंक ने गोद ले लिया है। पवनदीप का परिवार लंबे समय से इसी गांव में रहता है। बैंक की कुमाऊं मंडल की प्रबंधक सरिता सिंह ने गांव पहुंचकर ये घोषणा की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed