फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   I will file a petition in Goljyu temple against the false allegations of BJP: Harish Rawat

भाजपा के झूठे आरोपों के खिलाफ गोल्ज्यू मंदिर में लगाऊंगा अर्जी : हरीश रावत

Mon, 21 Apr 2025 10:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 21 Apr 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
I will file a petition in Goljyu temple against the false allegations of BJP: Harish Rawat
लोहाघाट में वि​भिन्न गांवों के होल्यारों को सम्मानित करते पूर्व सीएम हरीश रावत। संवाद
लोहाघाट (चंपावत)। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भाजपा सरकार के तीन वर्ष के कार्यकाल को निराशजनक बताया। उन्होंने भाजपा सरकार की नीतियों पर कड़ा प्रहार किया। पूर्व सीएम ने कहा कि वह भाजपा के झूठे आरोपों के खिलाफ गोल्ज्यू मंदिर चंपावत में अर्जी लगाएंगे।
विज्ञापन

सोमवार को लोहाघाट एनेक्सी भवन में पत्रकारों से वार्ता में पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि मौजूदा भाजपा सरकार जनहित के मुद्दों को नजरअंदाज कर रही है और विकास के नाम पर सिर्फ जुमलेबाजी हो रही है। उन्होंने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार जैसी गंभीर समस्याओं पर सरकार की चुप्पी दर्शाती है कि उसे आम जनता की चिंता नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने जो वादे चुनाव से पहले किए थे, उनमें से अधिकांश अब तक पूरे नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन

पूर्व सीएम ने कहा कि भाजपा सरकार ने उनके खिलाफ दो महा झूठ बोले हैं, जिसमें पहला झूठ वर्ष 2017 में कांग्रेस सरकार पर शुक्रवार को जुमे की नमाज की छुट्टी करना और दूसरा वर्ष 2022 में कांग्रेस सरकार का उत्तराखंड में मुस्लिम यूनिवर्सिटी खोलने का शामिल है। इसके लिए गोल्ज्यू मंदिर में अर्जी लगाई जाएगी। कहा कि कांग्रेस सर्वधर्म की बात करती है और भाजपा धर्म के नाम जनता को लड़ाती है। भाजपा सरकार ने देश को बर्बाद करके रख दिया है। वार्ता में उनके साथ विधायक खुशाल सिंह अधिकारी, पूर्व स्पीकर गोविंद कुंजवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष पूरन कठायत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व सीएम ने विभिन्न गांवों के होल्यारों को किया सम्मानित
लोहाघाट (चंपावत)। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के लोहाघाट पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। विधायक खुशाल सिंह अधिकारी के नेतृत्व में कार्यकर्ता ढोल-नगाड़े की थाप के बीच उत्साह के साथ पूर्व सीएम रावत को चंपावत से लोहाघाट लाए। बाद में यहां हुए कार्यक्रम में हरीश रावत ने विभिन्न गांवों से आए होल्यारों को सम्मानित किया।

इससे पूर्व पूर्व सीएम ने विधायक अधिकारी के आवास में विश्राम करने के बाद गांधी चौक से लेकर स्टेशन बाजार तक पैदल जनसंपर्क किया। उन्होंने वीर कालू माहरा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। बाद में एनेक्सी भवन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए एकजुट होकर कार्य करने पर जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने रामलीला कमेटी, डैंसली, कलीगांव, बिशंग, पाटन पाटनी, चौड़ी, ठाडाढुंगा, आदर्श कलौनी और फोर्ती के महिला-पुरुष होल्यारों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

उन्होंने लोहाघाट की खड़ी होली को पुनर्जीवित कर होल्यारों को एक मंच पर लाकर नशामुक्ति का संदेश देने वाले कमेटी के अध्यक्ष जीवन मेहता सहित उनकी टीम को भी सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने झोड़ा प्रस्तुत किया, जिसमें पूर्व सीएम रावत ने भी कदम से कदम मिलाए। प्रकाश माहरा के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष पूरन कठायत, पूर्व स्पीकर गोविंद सिंह कुंजवाल, पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल, भगीरथ भट्ट, नवीन मुरारी, डॉ. अमर कोटियाल, शैलेंद्र राय, निर्मला गहतोड़ी, विमला माहरा, प्रहलाद अधिकारी, बृजेश माहरा, सरोज बिष्ट आदि थे। बाद में पूर्व सीएम ने ब्लाॅक परिसर के पास बने एक निजी होटल का शुभारंभ करने के उपरांत सुंई पऊ और खैसकांडे गांव में भी होल्यारों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed