फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   I feel like coming to Devbhoomi again and again

Champawat News: मन करता है बार-बार देवभूमि आएं

Wed, 01 May 2024 12:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 01 May 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
I feel like coming to Devbhoomi again and again
टनकपुर (चंपावत)। मानसखंड एक्सप्रेस भारत गौरव पर्यटक ट्रेन से देवभूमि के मानसखंड क्षेत्र में सात दिन भ्रमण के बाद 280 पर्यटकों का दल शाम को वापस लौट गया। पर्यटक देवभूमि के देवालयों को नजदीक से देख और आध्यात्मिक अहसास महसूस होने पर खासे उत्साहित नजर आए। अनेक पर्यटक बोले-मन करता है बार-बार देवभूमि आऊं..। पताला भुवनेश्वर की गु्फा देखने से नया अनुभव हुआ।
विज्ञापन

बता दें कि 24 अप्रैल को पयर्टक ट्रेन मानसखंड यात्रा में नगर के रेलवे स्टेशन पहुंची थीं। 280 पयर्टक दो दलों में बंट कर अलग-अलग यात्रा में आगे बढ़े। मंगलवार को दोनों दल मानसखंड के देवालय और प्रमुख क्षेत्रों का भ्रमण कर लौटे। शाम को स्टेशन परिसर में उत्साहित पर्यटक अपने अनुभव बांटने नजर आए। नासिक के पर्यटक मनोहर जादव बोले- कैंची धाम, पाताल भुवनेश्वर बहुत अच्छा लगा। जबकि मुंबई के बोरीबली निवासी दयानंद देवले बोले-देवभूमि के देवालयों में बार बार आने का मन करता है, लेकिन जिस प्रकार जगह-जगह रास्ते में कूड़ा फैला मिला, वह अच्छा नहीं लगा, उनका सुझाव है कि कूड़े हटाया जाए। उन्होंने कहा कि पाताल भुवनेश्वर की गुफा को देखकर नया अनुभव हुआ और जिंदगी में ऐसी गुफा नहीं देखी थी। मन करता है पूरे देवभूमि में बार बार आऊं। मुंबई के सुशील बागवे बोले-यह तो देवभूमि हैं। इधर, शाम पांच बजते ही एक्सप्रेस ट्रेन वापस अपने गंतव्य पुणे की ओर लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed