फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Hurt by ignoring fighters

सेनानियों की अनदेखी से आहत

Sun, 08 Jan 2017 10:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Sun, 08 Jan 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया है। संगठन का कहना है कि देश की आजादी में अहम रोल निभाने वाले सेनानियों और उनके उत्तराधिकारियों को अब भी वाजिब हक के लिए तरसना पड़ रहा है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री द्वारा सेनानियों की पेंशन में दस हजार रुपए की बढ़ोतरी का एलान भी चार माह बाद लागू नहीं हो सका। संगठन के जिलाध्यक्ष महेश चौड़कोटी का कहना है कि सेनानी परिवार उपेक्षा का आगामी विधानसभा चुनाव में जवाब देंगे।
विज्ञापन


संगठन ने कहा कि राज्य बनने के बाद से सेनानियों की प्रतिमा स्थापित करने कई  बार मांग की गई लेकिन आज तक इस दिशा में ठोस कदम नहीं उठाया गया। धुरा में सात स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का तीन साल पहले स्मारक बनाया गया था, लेकिन इस स्मारक का गेट टूट गया है। लाइट की कोई व्यवस्था नहीं है। अस्पताल, स्कूल, मार्ग और पार्कों के नाम सेनानियों के नाम पर रखने की मांग की गई पर इस मांग को भी अनदेखा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संगठन ने खेतीखान के इंद्रा पार्क को संवारने, सेनानियों की याद को तरोताजा रखने के लिए पुस्तकालय, बहुउद्देश्यीय भवन, संग्रहालय में सेनानियों की मूर्ति स्थापित करने की मांग की गई है। उपेक्षा दूर न होने पर विधानसभा चुनाव में करारा जवाब देने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed