{"_id":"177b4ba9cd373c0aa92b1293b623f85a","slug":"human-beings-called-the-son-of-manu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनु की संतान होने से ही मनुष्य कहलाया मानव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनु की संतान होने से ही मनुष्य कहलाया मानव
ब्यूरो/अमर उजाला/चंपावत
Updated Fri, 24 Apr 2015 11:04 PM IST
विज्ञापन
श्रीराम धाम छतार में मौनी बाबा के नेतृत्व में आयोजित श्रीमद् भागवत महापुराण कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। शुक्रवार को प्रवचन करते हुए संत सीतारमण दास ने पृथ्वी की सृष्टि के संबंध में प्रकाश डाला। कहा कि हजारों वर्ष तक भगवान ब्रह्मा ने कमल में तप किया तब जाकर सृष्टि में पृथ्वी का अस्तित्व आया। मनु की संतान होने के कारण ही सारे मानव मनुष्य कहलाते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भगवान दिखावे के नहीं केवल भक्त के भाव के भूखे होते हैं। उत्तम व्यक्ति वह जो किसी भी जीव से बैर नहीं रखता है। इस मौके पर मुख्य यजमान जीवन बिष्ट, कैलाश उप्रेती के साथ ही कमलाकांत जोशी, मोती राम जोशी, केशव दत्त पांडेय, अमर सिंह चौधरी, कांतिबल्लभ शास्त्री, हीराबल्लभ पांडेय, मंजू पंत, मनु चिलकोटी, पार्वती देवी, राधिका देवी, विमला बिष्ट, बसंती जोशी, गीता भट़्ट, सावित्री पांडेय, कमला जोशी, बीना पंत, निर्मला जोशी, जानकी पुनेठा, शंकुतला गोस्वामी, कमला बोहरा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन