{"_id":"5c3e1e18bdec2273554f3e36","slug":"huge-crowd-of-people-in-uttarayanani-fair","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तरायणी मेले में उमड़ी लोगों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तरायणी मेले में उमड़ी लोगों की भीड़
Tue, 15 Jan 2019 11:23 PM IST
kamlesh kamlesh
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत।
Published by: kamlesh kamlesh
Updated Tue, 15 Jan 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
चंपावत के अमोड़ी में मकर संक्रांति को लगे मेले में उमड़ी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर बेलखेत अमोड़ी में लगे उत्तरायणी मेले में लोगों की भीड़ उमड़ आई। मेले में अमोड़ी, बेलखेत, स्वांला, धौन, सुखीढांग, सिन्याड़ी आदि गांवों से लोग पहुंचे। तीन दिन तक चलने वाले इस मेेले का शुभारंभ भाजपा जिला उपाध्यक्ष मुकेश कलखुड़िया ने किया।
पहले दिन कई कलाकारों द्वारा कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। शुभारंभ के मौके पर विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने झांकी निकाली। सामाजिक कार्यकर्ता सुंदर सिंह बोहरा ने बताया कि इसके अंतर्गत मेले के शुभारंभ पर दियूरी कैलपाल बाबा के मंदिर से डोला उठाया गया। डोले को बेलखेत केे शिव मंदिर में लाया गया। इस कार्यक्रम में रमेश भंडारी, महेंद्र सिंह, रवि बोहरा, दीपक बोहरा आदि ने सहयोग प्रदान किया।