फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   How to do social welfare, shortage of staff

समाज कल्याण विभाग को अपने "कल्याण" की चिंता, कैसे होगा समाज का कल्याण

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2020 11:41 AM IST
विज्ञापन
How to do social welfare, shortage of staff
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत। समाज के कमजोर वर्गों के आंसू पोंछने वाला समाज कल्याण विभाग खुद बुरे हाल में हैं। दिव्यांग, विधवा, बुजुर्ग, किसान सहित समाज के तमाम लोगों को पेंशन देने वाले समाज कल्याण विभाग को खुद अपने कल्याण की फिक्र सता रही है। विभाग के जिला कार्यालय में जिला समाज कल्याण अधिकारी के अलावा अब बस दो और कर्मचारी हैं। सात पद रिक्त होने से कामकाज पर मार पड़ रही है, जबकि पेंशन और अन्य तरीके से 25 हजार से अधिक परिवारों को महकमा सीधे लाभांवित करता है।
विज्ञापन
समाज कल्याण विभाग में कार्यालय को संभालने के लिए सिर्फ दो कनिष्ठ लिपिक कृष्णानंद सुतेड़ी और पहली तैनाती में आई एकता हैं, जबकि वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी सहित सात महत्वपूर्ण पद लंबे समय से रिक्त हैं। यहां तक कि चार में से दो ब्लाकों (चंपावत व बाराकोट) में सहायक विकास अधिकारी भी नहीं हैं। सितंबर 2018 में यहां भेजे गए एक मुख्य सहायक को एक साल पूर्व समाज कल्याण निदेशालय संबद्ध किया गया है। जिला समाज कल्याण अधिकारी आरएस सामंत का कहना है कि कर्मियों की कमी से विभागीय कामकाज प्रभावित हो रहा है। किसी तरह काम को पूरा किया जा रहा है। रिक्त पदों को भरने के लिए विभाग को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
---::: इन योजनाओं का संचालन करता है विभाग: पेंशन: वृद्धावस्था पेंशन, विधवा, दिव्यांग, किसान, तीलू रौतेली, परित्यक्ता व बौना समाज को पेंशन। अनुदान: राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, शादी अनुदान, विधवाओं को पुत्री की शादी, विधवा पुर्नविवाह व वृद्ध पुरोहितों को भरणपोषण अनुदान। छात्रवृत्ति: अनुसूचि जाति, पिछड़ी जाति, दिव्यांग छात्रवृत्ति। अन्य योजनाएं: एससी उपयोजना, अत्याचार उत्पीड़न में आर्थिक सहायता, एससी के लिए अटल आवास योजना, दिव्यांगों को कृत्रिम अंग व श्रवण यंत्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed