{"_id":"685c22b7b3bba9f6e5006e92","slug":"house-under-construction-damaged-due-to-collapse-of-security-wall-on-the-road-champawat-news-c-229-1-shld1026-125712-2025-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: सड़क पर बनी सुरक्षा दीवार गिरने से निर्माणाधीन मकान क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: सड़क पर बनी सुरक्षा दीवार गिरने से निर्माणाधीन मकान क्षतिग्रस्त
Wed, 25 Jun 2025 09:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Wed, 25 Jun 2025 09:54 PM IST
विज्ञापन
पाटी विकासखंड के ग्राम पंचायत लड़ा लखनपुर में मलबे से क्षतिग्रस्त निर्माणाधीन मकान। स्रोत : पीड़
पाटी (चंपावत)। पाटी ब्लॉक के ग्राम पंचायत लड़ा लखनपुर में मंगलवार रात को मूसलाधार बारिश होने से लोनिवि बनाई जा रही सुरक्षा दीवार भरभराकर ढह गई। दीवार की चपेट में आने से बद्री दत्त गहतोड़ी के निर्माणाधीन मकान में भारी मात्रा में मलबा और पत्थर आ गिरे। इससे पूर्व चार अप्रैल 2024 को भीषण आग लगने से बद्री दत्त गहतोड़ी का मकान और घर में रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो गया था। इसके बाद वह दूसरे के मकान में रहकर परिवार का का भरण पोषण कर रहे हैं।
बुधवार सुबह मकान पर सुरक्षा की दीवार गिरने की सूचना बद्री दत्त के बेटे दीपक गहतोड़ी ने राजस्व विभाग की दी। राजस्व उपनिरीक्षक वीरेंद्र सिंह और सलमान ने मौके पर पहुंच कर नुकसान का जायजा लिया। पीड़ित परिवार ने शासन प्रशासन से मुआवजा देने की मांग की हैं। लोनिवि के अधिशासी अभियंता लोहाघाट हितेश कांडपाल ने बताया कि शीघ्र ही दूसरी सुरक्षा दीवार को बनाया जाएगा और निर्माणाधीन मकान को भी ठीक कराया जाएगा।