फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   House fire due to unknown reasons in champawat

Champawat: पहले मकान में लगी आग...फिर तेज आवाज से फटा सिलिंडर, विस्फोट से दहशत में लोग; ऐसे पाया काबू

Mon, 20 May 2024 08:06 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत
अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 20 May 2024 08:06 PM IST
सार

लोहाघाट के थुवामाहरा गांव में एक मकान में अज्ञात कारणों से आग लगने से सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। मकान में रखे गैस सिलिंडर के फटने से हुए धमाके के कारण लोगों में दहशत फैल गई। 

विज्ञापन
House fire due to unknown reasons in champawat
fire - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

लोहाघाट विकासखंड के थुवामाहरा गांव में एक मकान में अज्ञात कारणों से आग लगने से सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। मकान में रखे गैस सिलिंडर के फटने से हुए धमाके के कारण लोगों में दहशत फैल गई। दमकल कर्मियों और ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। भवन स्वामी के अनुसार अग्निकांड में उन्हें हजारों का नुकसान हुआ है।

ग्राम प्रधान सुनीता देवी ने बताया कि सोमवार दोपहर करीब 12 बजे प्रकाश राम पुत्र लल राम के मकान में अचानक आग लग गई। उन्होंने बताया कि उस वक्त गृह स्वामी खेतों में गए हुए थे। देखते ही देखते आग की चपेट में पूरा मकान आ गया। ग्राम प्रधान ने घटना की जानकारी आपदा प्रबंधन और दमकल विभाग को दी। सड़क से मकान करीब 400 मीटर दूर होने के चलते दमकल वाहन घटना स्थल तक नहीं पहुंच पाया।

विज्ञापन

ये पढ़ें- Champawat Accident: रोडवेज बस और सेना के वाहन में भिड़ंत, मची चीख-पुकार; बाल-बाल बची 36 यात्रियों की जान

विज्ञापन
विज्ञापन

अग्निशमन अधिकारी चंदन राम के नेतृत्व में दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर करीब 50 मीटर दूर से नौले और गधेरे से पानी ढोकर आग बुझाई। ग्राम प्रधान ने बताया कि लकड़ी और टिन के मकान में आग लगने के बाद घर के भीतर रखा गैस सिलिंडर धमाके के साथ फट गया जिससे ग्रामीण डर गए।

उन्होंने बताया कि आग लगने से पीड़ित प्रकाश राम का बिस्तर, खाने का सामान, बक्से, चारपाई आदि जलकर नष्ट हो गए हैं। लोगों ने प्रशासन से क्षति का आकलन कर पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है। आग बुझाने वालों में आकाश, राहुल, मनीष, सावित्री, विमला, रोहित आदि ग्रामीणों ने सहयोग किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed