फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Hotel business eclipsed, booking canceled

Champawat News: होटल कारोबार को लगा ग्रहण, बुकिंग रद्द

Sat, 28 Sep 2024 10:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 28 Sep 2024 10:45 PM IST
विज्ञापन
Hotel business eclipsed, booking canceled
चंपावत। ऑलवेदर सड़क बंद होने से होटल कारोबार को ग्रहण लग गया है। पिथौरागढ़ और चंपावत के होटल और पर्यटन कारोबार चौपट हो गया है। पिथौरागढ़ और चंपावत के होटल कारोबार सड़क खुलने का इंतजार कर रहे हैं। भूपखेल पूणे निवासी गीतिका ने बताया कि टनकपुर 17 को पहुंची तो उन्हें सड़क बंद होने की जानकारी मिली। पिथौरागढ़ भी घाट के पास बंद होने की सूचना मिली। इसके बाद वह बाया चौकोड़ी होते हुए धारचूला घूम कर वापस हल्द्वानी आ गई हैं। उनके मित्रों का एक ग्रुप इस माह पिथौरागढ़ जाने वाला था, लेकिन ऑलवेदर सड़क के चलते उन्होंने अपना प्लान बदल दिया है। अब वह सड़क की स्थिति ठीक होने पर ही आएंगी।
विज्ञापन

कोट
सालर शासन-प्रशासन सोया रहता है। पिछले साल भी ऑलवेदर सड़क स्वाला में बंद हुई थी। इस पर काम करने की जरूरत है। पिथौरागढ़ के होटल कारोबार टनकपुर-पिथौरागढ़ एनएच पर अधिक निर्भर है। यहां से यात्रा सुगम है। पिछले 17 दिनों से पिथौरागढ़ में 150 से अधिक बुकिंग लोगों ने रद्द कराई हैं। - राजेंद्र भट्ट, जिलाध्यक्ष होटल एसोसिएशन, पिथौरागढ़।
विज्ञापन

कोट
ऑलवेदर सड़क के चलते चंपावत में पांच करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ है। यातायात सुचारू नहीं होता है तो यह नुकसान बढ़ता जाएगा। सीएम से ऑलवेदर सड़क पर यातायात सुचारू करने के लिए वार्ता हुई है। यह सड़क चंपावत और पिथौरागढ़ जिले की लाइफ लाइन का काम करती है। - विकास साह, व्यापार संघ अध्यक्ष, चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed