फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Host Tanakpur and Kotdwar advance to next round with wins

Champawat News: मेजबान टनकपुर और कोटद्वार जीत के साथ अगले चक्र में

Tue, 28 Nov 2023 11:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Tue, 28 Nov 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Host Tanakpur and Kotdwar advance to next round with wins
टनकपुर में राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता में अति​थियों के साथ कोटद्वार और ऊधमसिंह नगर की टीम।
टनकपुर (चंपावत)। खेल निदेशालय के सौजन्य और जिला प्रशासन चंपावत की ओर से चार दिवसीय उत्तराखंड राज्य स्तरीय आमंत्रण फुटबाल अंडर-19 प्रतियोगिता मंगलवार से टनकपुर स्टेडियम में शुरू हो गई।
विज्ञापन

कोटद्वार और मेजबान टनकपुर ने अपने-अपने मैच जीतकर अगले चक्र में प्रवेश किया। इससे पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व जिला क्रीड़ाधिकारी जेएस मेहता और जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष एलएस पाटनी ने किया।
विज्ञापन

उद्घाटन मैच में कोटद्वार ने ऊधमसिंह नगर को एकतरफा मुकाबले में 3-0 से हराया। कोटद्वार के लिए दीपांशु, लकी और अमित ने एक-एक गोल किया। दूसरे मैच में टनकपुर ने बागेश्वर को 2-0 से हराया। विजेता टीम के लिए दोनों गोल अजय ने किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप जिला क्रीड़ाधिकारी सीएस बिष्ट ने अतिथियों का स्वागत किया। प्रतियोगिता में प्रदेश की 11 टीम हिस्सा ले रही हैं। फाइनल मैच एक दिसंबर को खेला जाएगा। इस दौरान गोपाल जोशी, मिलन जोशी, सक्षम काला, दीपक रावत, पीयूष सैनी, तनवीर अहमद, गौरव सिंह खोलिया, रचित वल्दिया, चंद्र सिंह खोलिया, मुकेश चंद्र शर्मा आदि थे।
आज के मैच
देहरादून बनाम पौड़ी गढ़वाल।
टनकपुर बनाम चमोली।
देहरादून स्पोर्ट्स कॉलेज बनाम चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed