{"_id":"5f1887f78ebc3e63c920a0ff","slug":"hospital-seal-in-tanakpur-tanakpur-news-hld390684990","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो और अपंजीकृतक्लीनिकों को किया सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो और अपंजीकृतक्लीनिकों को किया सीज
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अवैध रूप से क्लीनिक चला रहे दो और अपंजीकृत चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनके क्लीनिकों को सीज कर दिया है। कार्रवाई की भनक लगते ही छीनीगोठ में एक डॉक्टर क्लीनिक में तला लगाकर फरार हो गया। दो क्लीनिक नियमों के तहत संचालित होते मिले।
बनबसा में अपंजीकृत क्लीनिक सीज करने के बाद मंगलवार की शाम एसडीएम दयानंद सरस्वती की अगुवाई में प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने टनकपुर क्षेत्र में क्लीनिकों की जांच की। एसडीएम ने बताया कि बगैर डिग्री, लाइसेंस और बगैर पंजीकरण के संचालित हो रहे राहुल बैरागी क्लीनिक आमबाग और डॉ. अंकुश क्लीनिक बोरागोठ को सीज किया गया है। इनके खिलाफ कार्रवाई के लिए स्वास्थ्य विभाग को लिखा जा रहा है।
कार्रवाई भनक लगते ही छीनीगोठ में क्लीनिक चलाने वाला एक डाक्टर टीम के पहुंचने से पहले ही क्लीनिक में ताला लगा कर फरार हो गया। प्रशासन के अनुसार शास्त्री चौक में स्थित सरकार क्लीनिक और घसियारा मंडल के सुफला क्लीनिक नियमों के तहत संचालित होते मिले। टीम में एसीएमओ डॉ. एचएस हयांकी, डॉ.उमर, डॉ. आफताब आलम, तहसीलदार खुशबू पांडेय आदि थे।