फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Hopes of CT scans rise at Tanakpur Hospital, Hero MotoCorp extends a helping hand

Champawat News: टनकपुर अस्पताल में सीटी स्कैन की जगी उम्मीद, हीरो मोटोकॉर्प ने बढ़ाया मदद का हाथ

Sun, 01 Mar 2026 11:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 01 Mar 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Hopes of CT scans rise at Tanakpur Hospital, Hero MotoCorp extends a helping hand
टनकपुर (चंपावत)। पहाड़ के प्रवेश द्वार टनकपुर स्थित उप जिला अस्पताल में सीटी स्कैन की सुविधा जल्द शुरू होने की उम्मीद जग गई है। गंभीर मरीजों और दुर्घटना पीड़ितों को अब जांच के लिए हल्द्वानी या बाहरी शहरों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। विश्व प्रसिद्ध बाइक निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प (हरिद्वार) अपने कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) फंड से यहां सीटी स्कैन मशीन लगाने के लिए आगे आई है।
विज्ञापन

वर्तमान में टनकपुर अस्पताल की ओपीडी प्रतिदिन 300 से अधिक मरीजों की है। इसके अलावा, वार्षिक पूर्णागिरि मेले के दौरान यहां लाखों श्रद्धालुओं का आगमन होता है। अस्पताल में सीटी स्कैन की सुविधा न होने के कारण सड़क हादसों के घायलों और सिर की चोट वाले मरीजों को मजबूरी में रेफर करना पड़ता है। इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत करीब पांच करोड़ रुपये है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश चौहान ने बताया कि हीरो मोटोकॉर्प की सीएसआर टीम के अधिकारी पंकज भट्ट के नेतृत्व में 17 फरवरी को अस्पताल का प्रारंभिक निरीक्षण किया जा चुका है। टीम ने मरीजों की संख्या और अस्पताल की बुनियादी व्यवस्थाओं का विवरण जुटाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
कंपनी की टीम एक बार विजिट कर चुकी है। अब तकनीकी टीम के आने का इंतजार है जिसके बाद स्थापना की प्रक्रिया शुरू होगी। यह सुविधा सीमांत क्षेत्र के मरीजों और श्रद्धालुओं के लिए जीवन रक्षक साबित होगी। - डॉ. देवेश चौहान, सीएमओ, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed