फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Hope of free holding of Nazul land awakened due to new policy

नई नीति की सुगबुगाहट से जगी नजूल भूमि के फ्री होल्ड होने की आस

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2020 10:49 PM IST
विज्ञापन
Hope of free holding of Nazul land awakened due to new policy
लोहाघाट नगर - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। नजूल भूमि को फ्री होल्ड कर लोगों को मालिकाना हक दिलाने के लिए नजूल नीति लाने की सरकार की तैयारी से लोगों में आस जगी है। यहां के लोग नजूल भूमि के फ्री होल्ड नहीं होने से मालिकाना हक से वंचित है। इस वजह से उन्हें जमीन के आधार पर न तो कर्ज मिल पाता है और न ही सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन

2009 और 2011 में नजूल भूमि को फ्री होल्ड करने का प्रदेश शासन ने आदेश दिया था। जिसमें लोगों को जमीन केेे मूल्य की 25 फीसदी राशि राजस्व विभाग में जमा करानी थी। इसके तहत मार्च 2012 तक नगर क्षेत्र के 1499 लोगों ने नजूल भूमि को फ्री होल्ड कराने के लिए पत्रावलियां जमा करने के साथ करीब 3.75 करोड़ रुपये राजस्व विभाग में जमा कराए थे। तबसे लेकर यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है।
विज्ञापन

नजूल नीति बनाकर नजूल भूमि में काबिज लोगों को राहत देने की ये घोषणा सही है। आशा है कि सरकार इसी मानसून सत्र में इस नजूल नीति को पारित करा लेगी।
भगीरथ भट्ट, पूर्व ब्लाक प्रमुख।
सरकार की मंशा नगर की नजूल भूमि को फ्री होल्ड कराने के लिए संघर्ष करने वालों की जीत है। फ्री होल्ड होने से लोग सरकारी योजनाओं का लाभ पा सकेंगे।
पदमादत्त पुनेठा, राज्य आंदोलनकारी।
जीओ जारी होने के बाद लोगों ने 2012 तक जमीन को फ्री होल्ड कराने के लिए जमीन की राशि जमा कराई थी। इसके आगे कोई कार्रवाई नहीं हुई। सरकार अगर सचमुच गंभीर है तो वह इसे लेकर अध्यादेश लाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवीन चंद्र मुरारी, अधिवक्ता।
लोहाघाट नगर की 3320 नाली चार मुट्ठी जमीन नजूल है। 1499 लोग नजूल भूमि को फ्रीहोल्ड कराने के लिए पत्रावलियां जमा की गई हैं। मामला न्यायालय में लंबित है। फैसला आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।
आरसी गौतम, एसडीएम, लोहाघाट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed