{"_id":"56e841f44f1c1bbc428b456d","slug":"honorarium-for-guest-teachers-demonstrate","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानदेय के लिए अतिथि शिक्षकों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानदेय के लिए अतिथि शिक्षकों का प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Tue, 15 Mar 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगस्त 2015 में तैनाती के बाद से विजिटिंग शिक्षक मानदेय का इंतजार कर रहे हैं, मगर दिवाली बीती, नया साल बीता, कई पर्व बीते और अब होली में चंद दिन बचे हैं, मगर इन अतिथि शिक्षकों को अब तक मानदेय नहीं मिला है। नाराज शिक्षकों ने मंगलवार को गोरलचौड़ मैदान में विरोध-प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि 19 मार्च तक मानदेय नहीं मिला तो अगले दिन से धरना दिया जाएगा। इस संबंध में खंड शिक्षाधिकारी को ज्ञापन भी दिया गया।
विज्ञापन
विकासखंड के अतिथि शिक्षकों को सात माह हो गए हैं, मगर अब तक एक महीने का भी मानदेय नहीं मिला है। अतिथि शिक्षक संघ के संरक्षक मोहन चिलकोटी, जिलाध्यक्ष पारस जुकरिया का कहना है कि जिले की अन्य विकासखंड के शिक्षकों को मानदेय का भुगतान हो चुका है पर यहां अब तक बिल भी नहीं बन सके हैं। इस कारण उनके सम्मुख गंभीर आर्थिक संकट आ गया है।
विज्ञापन
संगठन ने मानदेय के अलावा मानदेय विसंगति और दोबारा तैनाती देने की मांग की है। अतिथि शिक्षकों ने देहरादून में इसी माह प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय महाधिवेशन पर भी चर्चा की। विरोध-प्रदर्शन में उपाध्यक्ष चंचल कुंवर, भुवन प्रथोली, सुनील कुमार, संजय पांडेय, पंकज पांडेय, निधि पंत, उषा जोशी, बबीता बिष्ट, ऋतु तिवारी, आभा जोशी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
अतिथि शिक्षकों के मानदेय बिल बनाए जा रहे हैं। बुधवार तक बिल पूरे बनाकर कोषागार में भेज दिए जाएंगे। मानदेय मद में 55 लाख रुपये प्राप्त हुआ है। करीब 15 लाख रुपये की मंजूरी और मिल चुकी है। इस रकम से शिक्षकों को फरवरी तक का मानदेय मिल जाएगा। -हयात सिंह मियान, खंड शिक्षाधिकारी, चंपावत।