चंपावत। जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम को लेकर जारी लॉकडाउन में लोगों को व्हाट्सएप नंबर और वेबसाइट के जरिये जरूरी वस्तुओं और दवाओं आदि की होम डिलीवरी की जाएगी। बृहस्पतिवार को डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय ने रियल एडवेंचर संस्था और आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से तैयार चंपावत एक प्रयास नामक हेल्प लाइन का शुभारंभ किया।
उन्होंने कहा कि किसी भी सामग्री की आपूर्ति के लिए मोबाइल नंबर 7277777034 में एक से ज्यादा लोग भी एक समय पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा डब्लूडब्लूडब्लू डॉट सीईपी एचईएलपीएलआईएनई डॉट इन पर भी आर्डर कर सकते हैं। इस मौके पर एडीएम टीएस मर्तोलिया, सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी, एसडीएम शिप्रा जोशी, वरिष्ठ कोषाधिकारी एचपी गंगवार आदि मौजूद थे। संवाद