{"_id":"5b7afa0f42c792465b688c3e","slug":"holy-water-sprinkled-at-shivalaya","type":"story","status":"publish","title_hn":"शारदा से जल लेकर शिव भक्तों ने शिवालयों में किया जलाभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शारदा से जल लेकर शिव भक्तों ने शिवालयों में किया जलाभिषेक
ब्यूरो/अमर उजाला,टनकपुर (चंपावत)।
Updated Mon, 20 Aug 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
शिवालय में जलाभिषेक के लिए शारदा से कलश में जल लेकर जाती व्रतधारी महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिव मंदिरों में भक्तों ने सोमवार सुबह से ही पूजा की। शिवालयों में बमबम भोले का उद्घोष गुंजायमान रहे। शिवभक्तों की अलग-अलग टोलियों ने शारदा के जल से जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की।
टनकपुर से शारदा का जल लेकर निकले पचास से अधिक शिवभक्तों ने महंत अजय अग्रवाल की अगुवाई में पहले क्षेत्र के शिवालयों में जलाभिषेक किया और फिर चकरपुर तक पैदल कांवड यात्रा कर वहां स्थित बनखंडी महादेव के मंदिर में जलाभिषेक किया। यात्रा में अतुल शारदा, अंकुर टंडन, अमित यादव, नितिन गुप्ता, विनय अरोड़ा उर्फ मौनी बाबा, अनीता सिंह, अमित जोशी उर्फ बिट्टू शामिल थे।
इधर, आंबेडकर नगर कॉलोनी की महिलाओं ने भी शारदा स्नानघाट से कांवड यात्रा निकाली। उन्होंने शारदा से जल लेकर कॉलोनी स्थित शिव मंदिर में जलाभिषेक कर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की।