{"_id":"6994a2491d983a0460081e68","slug":"holi-preparations-begin-in-champawat-holi-items-begin-to-be-decorated-champawat-news-c-229-1-shld1026-135740-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: चंपावत में होली की तैयारी शुरू, होली का सामान सजने लगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: चंपावत में होली की तैयारी शुरू, होली का सामान सजने लगा
Tue, 17 Feb 2026 10:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Tue, 17 Feb 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
चंपावत की एक दुकान में बिक्री के लिए रखे होली के मुखौटे। संवाद
चंपावत। नगर में व्यापारियों ने रंगों के त्योहार के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। उन्होंने होली के मुखौटों, पिचकारियों, रंग से दुकानों का सजाना शुरू कर दिया है। हर वर्ग के व्यक्ति के लिए होली का सामान रखा गया है।
मोटर स्टेशन रोड पर स्थित अदिति कॉस्मेटिक की स्वामी नीता सक्टा ने बताया कि होली का सामान कुछ दिन पहले ही मांगा लिया था। मुखौटे, पिचकारी, फॉग रंग, हेट, टी-शर्ट आदि मंगाए हैं। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के लोग सामान खरीदने भी पहुंचने लगे है। इस बार बच्चों और बड़ों के मुखौटों की अधिक मांग है। बच्चों के साथ ही बड़े भी इन मुखौटों को अभी से खरीदने लगे हैं। उन्होंने बताया कि मुखौटे 50 से 300 रुपये के है।
इसमें जोकर, भूत, बाघ वाले मुखौटों की अधिक मांग है। पिचकारी के दाम 20 रुपये से लेकर हजार रुपये तक हैं। वहीं अलग-अलग रंग के बाल 120 से 350 रुपये के हैं। इसके अलावा 50 से 250 रुपये की होली हेट, होली चश्मा 20 से 200 रुपये, होली टी-शर्ट 100 से 150 रुपये, रंग का पैकेट 50 से 300 रुपये तक का है। अच्छी गुणवत्ता वाले गुब्बारे के पैकेट 150 रुपये के हैं जबकि फॉग रंग 150 रुपये का पैकेट बिक्री के लिए रखा है।