फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Crowd of devotees gathered at purnagiri Dham Himachal ministers arrived Uttarakhand news in hindi

Champawat: बारिश के बीच पूर्णागिरि धाम में श्रद्धालुओं का लगा तांता, हिमाचल के मंत्री भी पहुंचे देवी के दरबार

Sat, 08 Oct 2022 06:01 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पूर्णागिरि (चंपावत)।
संवाद न्यूज एजेंसी, पूर्णागिरि (चंपावत)। Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Sat, 08 Oct 2022 06:01 PM IST
सार

बारिश के बावजूद  पूर्णागिरि धाम आने के लिए श्रद्धालुओं के उत्साह बरकरार है। इसी बीच हिमाचल प्रदेश के परिवहन मंत्री विक्रम ठाकुर भी मां के दरबार में पहुंचे। पूजा-अर्चना कर उन्होंने यहां मां का आशीर्वाद लिया।

विज्ञापन
Crowd of devotees gathered at purnagiri Dham Himachal ministers arrived Uttarakhand news in hindi
पूर्णागिरि देवी के धाम में हिमाचल प्रदेश के परिवहन मंत्री विक्रम ठाकुर को पूजा कराते पंडित बाला? - फोटो : CHAMPAWAT

विस्तार

बारिश के बीच पूर्णागिरि धाम में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी हुई है। शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश के परिवहन मंत्री विक्रम ठाकुर ने देवी के चरणों में शीश नवाया। मंदिर के पुजारी पंडित बालादत्त तिवारी ने मंत्री को आशीर्वाद दिया।

विज्ञापन

मां पूर्णागिरि धाम मंदिर समिति के सदस्य पुजारी महेश पांडेय और संजय तिवारी ने मंत्री ठाकुर को चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया।

देवी दर्शन के बाद मंत्री ने कहा कि मां पूर्णागिरि धाम आकर उन्हें काफी अच्छा लगा। उन्होंने इस क्षेत्र में मोबाइल सेवा में सुधार की जरूरत बताई। कहा कि सुविधाओं के विस्तार से यह क्षेत्र अध्यात्म का प्रमुख स्थल ही नहीं बल्कि कारोबार को भी नई ऊंचाई दे सकता है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Ankita Murder Case: रिजॉर्ट से गायब नहीं हुई थी प्रियंका, सामने आकर किए बड़े खुलासे, पुलकित पर लगाया ये आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच दिन बाद फिर टूटी पूर्णागिरि की पेयजल लाइन
बारिश की वजह से भवानीगाड़ पेयजल योजना क्षतिग्रस्त हो गई है जिससे मां पूर्णागिरि धाम के एक हिस्से की पेयजल आपूर्ति शुक्रवार को फिर से प्रभावित हो गई है। पूर्णागिरि क्षेत्र के लोगों ने पांच दिन पहले ठीक कराई पेयजल लाइन के टूटने पर विभागीय गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं। वहीं जल संस्थान के अधिकारियों का कहना है कि मौसम ठीक होने पर पेयजल योजना के पाइपों की मरम्मत कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed