लोहाघाट (चंपावत)। कोयाटी गांव में एसबीआई ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) की ओर से महिलाओं के लिए आयोजित छह दिवसीय मोमबत्ती प्रशिक्षण संपन्न हुआ। प्रशिक्षण के बाद महिलाओं ने आकर्षक मोमबत्तियां तैयार कीं। प्रशिक्षण में अव्वल रहीं हेमा बोहरा, सुनीता देवी और पार्वती देवी को पुरस्कृत किया गया।
आरसेटी के निदेशक आरपी टम्टा ने प्रशिक्षण का समापन किया। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को बैंकिंग, ऋण योजनाओं, अटल पेंशन योजना के अलावा विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। मास्टर ट्रेनर रमेश पंत ने प्रशिक्षणार्थियों को मोमबत्ती बनाने की सैद्धांतिक और प्रयोगात्मक जानकारी दी। आरसेटी के प्रकाश जोशी ने माल को तैयार करना, उसे बेचने के लिए बाजार तलाशने आदि की जानकारी दी। प्रशिक्षण में हिस्सा लेने वाली एनआरएलएम के तहत गठित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को प्रमाणपत्र वितरित किए। इस मौके पर प्रकाश चंद्र, महेंद्र सिंह पटवा आदि मौजूद थे।