फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Officers and employees should bring two handfuls of rice from home in champawat

पत्र वायरल: घर से दो-दो मुट्ठी चावल लेकर आएं अधिकारी-कर्मचारी, खोई सेवा पुस्तिका की खोज में PWD के ईई का आदेश

Sat, 17 May 2025 12:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत
अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत Updated Sat, 17 May 2025 12:27 PM IST
सार

चंपावत लोक निर्माण विभाग के एक अधिकारी का खोई हुई सेवा पुस्तिका की खोज के लिए देव दरबार का सहारा लेने के लिए सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को अपने-अपने घर से दो -दो मुट्ठी चावल लाने का  आदेश जारी किया है।

विज्ञापन
Officers and employees should bring two handfuls of rice from home in champawat
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

चंपावत लोक निर्माण विभाग के एक अधिकारी का खोई हुई सेवा पुस्तिका की खोज के लिए देव दरबार का सहारा लेने के लिए सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को अपने-अपने घर से दो -दो मुट्ठी अक्षत (चावल) लाने का आदेश जारी किया है। यह अजब-गजब आदेश सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है और लोग वायरल आदेश पर खूब चटखारे ले रहे हैं। इधर, संबंधित अधिकारी ने आदेश को फेक बताते हुए इसकी जांच कराने को कहा है।

विज्ञापन


राष्ट्रीय राजमार्ग खंड (लोक निर्माण विभाग) के अधिशासी अभियंता आशुतोष कुमार के हस्ताक्षर से जारी आदेश में कहा गया है कि लोहाघाट डिविजन के अपर सहायक अभियंता जय प्रकाश की सेवा पुस्तिका अधिष्ठान सहायक प्रथम की अलमारी से खो गई है। कार्यालय में काफी खोजबीन के बाद भी सेवा पुस्तिका नहीं मिल पा रही है। जो काफी खेद का विषय है। जिस कारण अधिष्ठान सहायक और इं. जय प्रकाश अपर सहायक अभियंता मानसिक रूप से काफी चिंतित हैं।
विज्ञापन


सेवा पुस्तिका न मिलने की दशा में यह विचार आया कि क्यों न कार्यालय के समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों से दैवीय आस्था के आधार पर अपने-अपने घरों से दो मुट्ठी चावल मांगकर किसी मंदिर में डाल दिए जाएं। चावल मंदिर में डालने पर वही देवता न्याय करेंगे। आदेश में कर्मचारियों, अधिकारियों से शनिवार 17 मई को कार्यालय मं दो मुट्ठी चावल जमा कराने को कहा गया है ताकि समस्या का समाधान हो सके। 16 मई 2025 शुक्रवार को जारी आदेश की प्रतिलिपि समस्त कार्यालय स्टाफ को इस आशय से प्रेषित की गई है कि वह 17 मई 2025 को अपने घर से दो मुट्ठी चावल लाकर कार्यालय में जय प्रकाश, अपर सहायक अभियंता को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, एनएच खंड के अधिशासी अभियंता आशुतोष कुमार ने बताया कि विभाग में इस प्रकार का प्रकरण आया है, लेकिन मेरी ओर से कोई भी आदेश जारी नहीं किया गया है। कहा कि आदेश फेक है और वह इसकी जांच कराएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed