फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Heliport flagged off at Abtmount of Champawat

Champawat News: चंपावत के एबटमाउंट में हेलीपोर्ट को हरी झंडी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jan 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Heliport flagged off at Abtmount of Champawat
एबटमाउंट में इस जगह बनेगा हेलीपोर्ट। संवाद - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। चंपावत जिले के एबटमाउंट के हेलीपोर्ट को शासन ने हरी झंडी दे दी है। अब विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) के लिए निविदा आमंत्रित की जाएगी। इसके लिए 131.15 लाख रुपये मंजूर हुए हैं। जिले के दूसरे हेलीपोर्ट की फाइल भी शासन में दौड़ने लगी है।
विज्ञापन

चंपावत और एबटमाउंट में हेलीपोर्ट बनाने का एलान सात महीने पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया था। इसके बाद सर्वे किया गया था। निर्माण विंग के मुख्य महाप्रबंधक की अध्यक्षता में चार सदस्यीय तकनीकी समिति ने परीक्षण में दोनों जगहों को हेलीपोर्ट के लिए उपयुक्त पाया। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) की मंजूरी के बाद अब डीपीआर की कार्यवाही शुरू की जा रही है।
विज्ञापन

यह भी जानें
हेलीपोर्ट एक छोटा हवाई अड्डा है, जो हेलीकॉप्टर और कुछ अन्य लिफ्ट विमानों के लिए उपयोग में आता है।
एबटमाउंट के हेलीपोर्ट की डीपीआर के लिए निविदा आमंत्रित की जाएगी। इसके लिए 131.15 लाख रुपये मंजूर हुए हैं। चंपावत के हेलीपोर्ट की डीपीआर के लिए 357 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अशोक प्रजापति, ईई, सीएनडीएस, चंपावत।
चंपावत में हेलीपैड का काम चार साल से बंद
चंपावत। चंपावत में 0.20 हेक्टेयर जमीन पर 2016 से हेलीपैड का काम शुरू हुआ था लेकिन 2019 से काम बंद है। हेलीपैड के लिए आवंटित 99 लाख रुपये खर्च हो चुके हैं। लोनिवि के ईई बीसी पंत ने बताया कि सर्वे टीम परीक्षण के लिए मिट्टी के नमूने ले गई है। मृदा परीक्षण की रिपोर्ट के बाद डीपीआर तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed