फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Helicopter service expected to start soon in Champawat district

Champawat News: चंपावत जिले में हेलीकॉटर सेवा जल्द शुरू होने की उम्मीद

Tue, 26 Dec 2023 10:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Tue, 26 Dec 2023 10:58 PM IST
विज्ञापन
Helicopter service expected to start soon in Champawat district
सतीश जोशी सत्तू
विज्ञापन

चंपावत। जिले में पर्यटकों की सुविधा के लिए जल्द ही हेलीकॉटर सेवा शुरू होगी। पर्यटन विकास विभाग की ओर से लोहाघाट विकासखंड के एबटमाउंट और चंपावत विकासखंड के कुलेठी डड़ा बिष्ट में हेलीपोर्ट का निर्माण तेजी से किया जा रहा है।
कार्यदायी संस्था पेयजल निर्माण निगम की ओर से एबटमाउंट में हेलीपोर्ट के निर्माण के लिए एक करोड़ 31 लाख रुपये के सापेक्ष 52 लाख रुपये की धनराशि व्यय की जा चुकी है। वहीं कुलेठी में बनाया जा रहे हेलीपोर्ट के निर्माण के लिए पांच करोड़ 57 लाख की धनराशि अवमुक्त की गई है। डीएम नवनीत पांडे ने बताया कि वर्तमान में एबटमाउंट में 30 गुणा 30 मीटर के हेलीपोर्ट निर्माण का कार्य तेजी से किया जा रहा है। शेष कार्य जनवरी 2024 तक पूर्ण कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त दूसरा हेलीपोर्ट कुलेठी में बनाया जा रहा है। इसमें 20 गुणा 30 मीटर हेलीपोर्ट के साथ ही ग्रीन रूम, सेफ हाउस आदि का निर्माण किया जा रहा है। इसके निर्माण के लिए पांच करोड़ 57 लाख की धनराशि शासन से प्राप्त हुई है। उन्होंने बताया कि इसका निर्माण अप्रैल 2024 तक पूर्ण कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौ करोड़ की लागत से होगा सर्किट हाउस का उच्चीकरण
चंपावत। जिला मुख्यालय के सर्किट हाउस का उच्चीकरण किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा में शामिल घोषणा को अमलीजामा पहनाने के लिए प्रशासन की ओर से नौ करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार किया गया है। एडीएम हेमंत कुमार वर्मा के अनुसार कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग की ओर से सर्किट हाउस के उच्चीकरण की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) मंजूरी के लिए शासन को भेजी गई है। संवाद

हेलीपैड की क्षतिग्रस्त सुरक्षा दीवार की होगी मरम्मत
चंपावत। जिला मुख्यालय स्थित सर्किट हाउस के निकट पूर्व में निर्मित हेलीपैड जिसकी सुरक्षा दीवार आपदा के कारण क्षतिग्रस्त हो गई थी, उसके निर्माण और ड्रेनेज व्यवस्था के लिए आईटी रुड़की के माध्यम से दो करोड़ 50 लाख का प्रस्ताव तैयार किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed