{"_id":"65afef8658d8d994590c8444","slug":"heli-service-will-start-soon-from-abtmount-of-champawat-champawat-news-c-229-1-shld1009-4957-2024-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: चंपावत के एबटमाउंट से जल्द शुरू होगी हेली सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: चंपावत के एबटमाउंट से जल्द शुरू होगी हेली सेवा
Tue, 23 Jan 2024 10:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Tue, 23 Jan 2024 10:25 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रतिनिधित्व वाले चंपावत जिले को पर्यटन के हब के तौर पर विकसित किए जाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इसके तहत जिले को हेली सेवाओं से जोड़ने के लिए विभिन्न स्थानों पर हेलीपोर्ट और हेलीपैड का निर्माण किया जा रहा है। जिला मुख्यालय के कुलेठी के अलावा लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल एबटमाउंट में हेलीपोर्ट का निर्माण जा रहा है।
पर्यटन विभाग के सहयोग से बनाए जा रहे दोनों हेलीपोर्ट का कार्य अंतिम चरण में पहुंच चुका है। जिला पर्यटन विकास अधिकारी अरविंद गौड़ के अनुसार एबटमाउंट क्षेत्र के हेली सेवा से जुड़ऩे से पर्यटक हेलीकॉप्टर के जरिये क्षेत्र में आएंगे और क्षेत्र के पर्यटन को काफी बढ़ावा मिलेगा। संवाद
बाक्स
हल्द्वानी गौलापार के लिए हेली सेवा की तैयारियां शुरू
चंपावत। जिला मुख्यालय के सर्किट हाउस में बने हेलीपोर्ट से हल्द्वानी को हेली सेवाएं संचालित करने की कवायद तेज हो गई है। डीएम नवनीत पांडे और नागरिक उड्डयन विभाग के अधिकारियों की बैठक के बाद रूट निर्धारण और किराया आदि तय करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। एबटमाउंट हेलीपोर्ट का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद राज्य सरकार की ओर से एबटमाउंट से भी हेली सेवाएं संचालित की जाएंगी। संवाद
विज्ञापन
कोट
चंपावत से हल्द्वानी के गौलापार के लिए हेली सेवा शुरू करने की तैयारियां तेजी से की जा रही है। एबटमाउंट से भी हेली सेवा शुरू की जाएगी। - नवनीत पांडे, डीएम, चंपावत।