फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Heli Ambulance in Champawat

पूर्व विधायक पुनेठा को हेलीकॉप्टर से देहरादून ले जाया गया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Heli Ambulance in Champawat
लोहाघाट (चंपावत)। स्वास्थ्य खराब होने पर शासन ने पूर्व विधायक कृष्ण चंद्र पुनेठा की सुध ली है। शासन की ओर से भेजे गए हेलीकॉप्टर से पूर्व विधायक पुनेठा को देहरादून ले जाया गया, जहां से उन्हें बेहतर उपचार के लिए मुंबई ले जाया जाएगा। अविभाजित उत्तर प्रदेश के समय पुनेठा पिथौरागढ़-लोहाघाट से 1991 और 1996 तक विधायक रहे थे। एसडीएम आरसी गौतम ने बताया कि पूर्व विधायक पुनेठा लंबे समय से बीमार थे। उनको हेलीकॉप्टर से देहरादून पहुंचाया गया है। जहां से उन्हें मुंबई ले जाया जाएगा। एसडीएम ने बताया कि हेलीकॉप्टर सोमवार को पहुंचना था, लेकिन मौसम की खराबी और अन्य कारणों सोमवार को नहीं पहुंच पाया। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे चांदमारी खेल मैदान से हेलीकॉप्टर दून के लिए रवाना हुआ। पूर्व विधायक के साथ उनके पुत्र मयंक पुनेठा और भतीजा तुषार भी गए हैं। क्षेत्रीय लोगों ने पूर्व विधायक पुनेठा के स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed