फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Helagoth residents demanded to be relocated to a safer place

Champawat News: हेलागोठ वासियों ने की सुरक्षित जगह विस्थापित करने की मांग

Wed, 17 Sep 2025 10:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 17 Sep 2025 10:22 PM IST
विज्ञापन
Helagoth residents demanded to be relocated to a safer place
 बनबसा के हेलागोठ में हो रहा भू कटाव। स्रोत : जागरूक ग्रामीण
बनबसा (चंपावत)। क्षेत्र और पहाड़ों पर हो रही बारिश से हुड्डी नदी के उफान पर आने से हेलागोठ में लगातार भू-कटाव हो रहा है। पिछले दिनों हुई वर्षा से हेलागोठ में उपजाऊ भूमि के अलावा संपर्क मार्ग तक कटने लगा है। परेशान ग्रामीण प्रशासन से सुरक्षित जगह विस्थापन की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन


सामाजिक कार्यकर्ता राहुल सिंह अधिकारी ने बताया कि हेलागोठ में हो रहे भू-कटाव के संबंध में प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत कराकर सुरक्षा उपाय करने की मांग की गई लेकिन किसी ने भी कारगर कदम नहीं उठाया। गांव के प्रधान हरीश सिंह तड़ागी ने बताया कि दिन पर दिन हो रहे भू-कटाव से हेलागोठ के 18 परिवार भयभीत होने के साथ चिंतित हैं। उन्होंने सरकार से इन परिवारों को सुरक्षित जगह विस्थापित करने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed