{"_id":"68583be8b677d1f033058de0","slug":"health-team-honored-for-saving-womans-life-champawat-news-c-229-1-shld1019-125593-2025-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: महिला की जान बचाने के लिए स्वास्थ्य टीम को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: महिला की जान बचाने के लिए स्वास्थ्य टीम को किया सम्मानित
Sun, 22 Jun 2025 10:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sun, 22 Jun 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट उप जिला अस्पताल की टीम को सम्मानित करते सचिन जोशी। संवाद
लोहाघाट (चंपावत)। लोहाघाट ब्लॉक के रायकोट महर गांव की महिला के लिए उप जिला अस्पताल लोहाघाट के चिकित्सक देवदूत साबित हुए। चिकित्सकों की टीम ने महिला का ऑपरेशन कर जीवनदान दिया। सामाजिक कार्यकर्ता सचिन जोशी ने महिला का सफल ऑपरेशन कराने वाली अस्पताल की टीम को सम्मानित किया।
सचिन ने बताया कि राइकोट गांव की महिला ईश्वरी देवी (37) पेट में दर्द होने के चलते अस्पताल आई थी। अस्पताल की चिकित्साधीक्षक डाॅ. सोनाली मंडल ने बताया कि महिला के पेट में तेज दर्द होने पर रेडियोलॉजिस्ट डाॅ. सोनाली मल्होत्रा ने अल्ट्रासाउंड किया, इसमें पता चला कि महिला की रप्चर एक्ट्रोपिक प्रेगनेंसी हुई थी। इसमें कुछ हफ्ते का बच्चा बच्चेदानी के बगल में ट्यूब में रुक गया था। महिला की ट्यूब फटने से काफी ब्लीडिंग हो गई थी।
अल्ट्रासाउंड में स्थिति पता चलने के बाद डाॅ. सोनाली मंडल के नेतृत्व में स्त्री रोग विशेषज्ञ डाॅ. मृणालिनी मजूमदार, रेडियोलॉजिस्ट डाॅ. सोनाली मल्होत्रा और निश्चेतक डॉ. रितु राठी की टीम ने महिला का सफल इलाज किया। सचिन ने चिकित्सकों सहित स्वास्थ्य कर्मी रंजना, बबीता, अशु, नीतू, बबीता, खुशबू, पुष्पा, हिमांशी, हेमलता, दीपक, उमेश, राकेश आदि को सम्मानित किया। संवाद