{"_id":"68559b3e750135cb840c8d4c","slug":"health-news-in-district-champawat-news-c-229-1-shld1026-125524-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: पाटी अस्पताल में माॅडल डिलीवरी केंद्र का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: पाटी अस्पताल में माॅडल डिलीवरी केंद्र का उद्घाटन
Fri, 20 Jun 2025 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Fri, 20 Jun 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
पाटी अस्पताल में मॉडल डिलीवरी केंद्र के शुभारंभ पर मौजूद सीडीओ, सीएमओ और अन्य। स्रोत : अस्पताल
पाटी (चंपावत)। पाटी अस्पताल में माॅडल डिलीवरी केंद्र का सीडीओ डाॅ. जीएस खाती और सीएमओ डाॅ. देवेश चौहान ने संयुक्त रूप से शुभारंभ किया। मित्रा टेक्नोलॉजी फाउंडेशन के सहयोग से पाटी अस्पताल में चौथा मॉडल डिलीवरी केंद्र शुरू किया गया है। इससे क्षेत्र की बड़ी आबादी को लाभ मिलेगा।
मित्रा फाउंडेशन की कार्डिनेटर ऐरिका दत्ता ने बताया कि फाउंडेशन ने 2023 से पनिया एएनएम सेंटर से मॉडल डिलीवरी केंद्र बनाने की शुरुआत की थी। इसके बाद 2024 में देवीधुरा और चौड़ामेहता में मॉडल डिलीवरी केंद्र बनाए गये थे।
इस वर्ष पाटी ब्लाॅक मुख्यालय के पीएचसी में मॉडल डिलीवरी केंद्र का निर्माण कराया गया। इसमें 24 घंटे प्रसव सेवा उपलब्ध रहेगी। पूर्व में भी पाटी पीएचसी में 25 से 30 प्रसव प्रत्येक माह कराए जाते आ रहे हैं। पाटी पीएचसी को प्रशिक्षण केंद्र के रूप में भी विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन
यहां नवनियुक्त एएनएम और नर्सिंग स्टाफ को लेबर रूम में प्रशिक्षण दिया जाएगा। सीएमओ डाॅ. देवेश चौहान ने बताया कि गर्भवती महिलाओं को इससे सुविधा मिलेगी।
उन्होंने कहा कि मित्रा फाउंडेशन की ओर से संचालित मॉडल डिलीवरी केंद्र को जिला प्रशासन ने गुणवत्तापूर्ण सेवाओं के लिए सराहा है। साथ ही जिले में इसी तरह के चार केंद्र बनाने के लिए प्रस्ताव तैयार कराया जा रहा है। इस दौरान खंड विकास अधिकारी अवनीश कुमार उपाध्याय, डाॅ. इब्तिशाह, फार्मेसी अधिकारी प्रकाश सिंह खड़ायत, मित्रा फाउंडेशन के दीपक जोशी, नर्सिंग आफिसर नेहा थापा, सुजाता, रंजीत मेहता, विकास थ्वाल आदि लोग मौजूद रहे।