फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Health news in district.

Champawat News: नगर में उड़ती धूल से आंखों में हो रही जलन

Mon, 07 Apr 2025 10:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 07 Apr 2025 10:29 PM IST
विज्ञापन
Health news in district.
चंपावत। जिला मुख्यालय में उड़ती धूल के कारण लोग परेशान हैं। सुबह से लेकर देर शाम तक धूल उड़ने के कारण उनकी आंखों में जलन होने लगी हैं। बुजुर्ग लोगों के लिए सांस लेने में दिक्कत हो रही है। भैरवा तिराहे से लेकर उद्यान नर्सरी सेलाखोला क्षेत्र के लोग उड़ती धूल से परेशान हैं। अस्पताल में धूल के कारण एलर्जी और आंख में खुजली की समस्या से लोग आ रहे हैं। अधिकतर लोग मेडिकल स्टोर से दवा लेकर आंखों में डाल रहे हैं। भैरवा वार्ड क्षेत्र के लोग धूल की समस्या से अधिक प्रभावित हो रहे हैं। व्यापारी अमित जोशी ने कहा कि धूल के चलते कारोबार ठप हो गया है। क्षेत्र में पेयजल लाइन बिछाने का काम किया जा रहा है। सड़क खोदने के बाद उसमें डामर नहीं किया गया है। इससे धूल उड़ रही है। धूल के चलते आंख, नाक की समस्या से परेशान लोग लगातार अस्पताल पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के नेत्र विशेषज्ञ डॉ. शौर्य ने बताया कि धूल के कारण खुजली, जलन, लालिमा, पानी आना और धुंधलापन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। धूल के कण आंखों में लगातार जाने से एलर्जी या संक्रमण का खतरा भी हो सकता है। ऐसे में धूल से बचने के लिए चश्मा लगाएं। ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. नरेंद्र सिंह ने कहा कि नाक में धूल जाने से छींक आना, नाक बहने की समस्या बढ़ सकती है। ऐसे में लोगों को मास्क लगाना चाहिए।
विज्ञापन

सुबह से लेकर शाम तक धूल के कारण समस्या हो रही है। जितनी बार धूल साफ करो उतनी बार फिर धूल उड़कर दुकान में आ रही है। पानी का छिड़काव नियमित रूप से नहीं किया जा रहा है। लोग खुद ही अपनी दुकानों के आगे पानी डालने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कौशल भट्ट, दवा व्यापारी, भैरवा।
धूल के गुबार के कारण सांस लेना मुश्किल हो रहा है। बुजुर्गों को सबसे अधिक दिक्कत हो रही है। व्यापारी, स्थानीय लोग बेहद परेशान हैं। होटल और सब्जी संचालक तो बहुत ही परेशान हैं। होटल व्यापारी पन्नी से दुकान ढकने के लिए मजबूर हैं।
डॉ. अनुराग वर्मा, स्थानीय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed