{"_id":"687e7bbc6553a490130445f7","slug":"health-news-in-district-champawat-news-c-229-1-cpt1001-126869-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: ओपीडी पहुंची 400 के पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: ओपीडी पहुंची 400 के पार
Mon, 21 Jul 2025 11:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Mon, 21 Jul 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। मौसम में आ रहे बदलाव के कारण वायरल बुखार, खांसी-जुकाम के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। सोमवार को जिला अस्पताल में ओपीडी 400 से अधिक रही। अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ, फिजिशियन, सर्जन और ईएनटी विशेषज्ञ कक्ष के बाहर मरीजों की भीड़ लगी रही। मरीजों को इलाज के लिए इंतजार करना पड़ा। फिजिशियन डॉ. दीपक रावत ने बताया कि मौसम के लगातार बदलने से वायरल बुखार, खांसी-जुकाम के मरीज इलाज के लिए आ रहे हैं। उन्होंने सलाह दी है कि बारिश से बचें। बाहर के खाने-पीने से परहेज करें। तबीयत बिगड़ने पर चिकित्सक की सलाह पर भी दवाएं लें। संवाद
विज्ञापन