{"_id":"62b4a8cf47a2964b81194a0c","slug":"health-champawat-news-hld466847514","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचेश्वर में ग्रामीणों को सप्ताह में तीन दिन मिलेगी इलाज की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचेश्वर में ग्रामीणों को सप्ताह में तीन दिन मिलेगी इलाज की सुविधा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। जिले के सीमांत पंचेश्वर में ग्रामीणों को सोमवार से स्वास्थ्य सुविधाएं मिलना शुरू हो जाएंगी। इसके लिए डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी ने सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल को पत्र जारी करते हुए तीन दिन पंचेश्वर में डॉक्टरों को सेवा देने के निर्देश जारी किए हैं।
यहां के ग्रामीणों को इलाज के लिए पंचेश्वर से लोहाघाट या जिला मुख्यालय चंपावत की दौड़ लगानी होती है। 27 जून से नेपाल सीमा से लगे पंचेश्वर क्षेत्र में भी ग्रामीणों को इलाज की सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी। डॉक्टरों की पूरी टीम स्थानीय लोगों सहित यहां के कई गांवों के लोगों का इलाज करेगी। सप्ताह में सोमवार, मंगलवार और बुधवार को चिकित्सा टीम मौके पर उपलब्ध रहेगी जिससे यहां के लोगों को इलाज के लिए यहां-वहां नहीं भटकना पड़ेगा।
एसएसबी के निरीक्षण भवन में चलेगी ओपीडी
चंपावत। पंचेश्चर में सप्ताह के तीन दिन डॉक्टरों की टीम बैठकर लोगों का इलाज करेगी। इसके लिए फिलहाल अभी एसएसबी के निरीक्षण भवन में ओपीडी चलाने का निर्णय लिया गया है। डॉक्टरों की टीम में चिकित्साधिकारी, फार्मासिस्ट सहित अन्य लोग मौजूद रहेंगे। सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल ने बताया कि जिले के दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से यह पहल की जा रही है जिससे लोगों को स्थानीय स्तर पर ही इलाज मिल सके। डॉक्टरों की टीम में चिकित्साधिकारी डॉ. करण बिष्ट, डॉ. रति रंजन, फार्मासिस्ट अमित रतूड़ी सहित अन्य लोग मौजूद रहेंगे। संवाद
विज्ञापन
जिले के पंचेश्वर क्षेत्र में सोमवार से सप्ताह में तीन दिन डॉक्टरों की टीम एसएसबी के निरीक्षण भवन में लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ देगी। सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आने वाले सोमवार को नेपाल सीमा से लगे क्षेत्र के लोगों को इसका लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।
डॉ. कुलदीप यादव, जिला क्षय नियंत्रण अधिकारी, चंपावत।