फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   health

बदहाल स्वास्थ्य सेवाएं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
health
सिप्टी राजकीय एलोपैथिक डिस्पेंसरी का भवन। - फोटो : CHAMPAWAT
उत्तर प्रदेश के जमाने में खुले सिप्टी के राजकीय एलोपैथिक डिस्पेंसरी (एसएडी) के हाल को सुधारने की स्वास्थ्य विभाग को कतई चिंता नहीं है। अस्पताल में लंबे समय से डॉक्टर नहीं है और मरीजों के इलाज से लेकर उन्हें दवा देने तक का काम फार्मेसिस्ट के जिम्मे है।
विज्ञापन

क्वैराला घाटी के सिप्टी, सैंदर्क, मटेला, कोयाटी, मिर्तोला, लफ्ड़ा, बड़पास सहित एक दर्जन गांवों की सात हजार की आबादी का इलाज करने वाला अस्पताल खुद सेहतमंद नहीं है। अस्पताल में डॉक्टर नहीं है।
विज्ञापन

इसके बावजूद अगर यहां औसतन रोजाना 25 मरीज आते हैं तो इसकी वजह फार्मेसिस्ट की बेहतरीन सेवा है। फार्मेसिस्ट गिरीश खर्कवाल मरीजों के परीक्षण से लेकर दवाओं के वितरण तक का काम संजीदगी के साथ करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बात की तस्दीक इस इलाके के लोग खुलकर करते हैं। डॉक्टरविहीन इस अस्पताल में फार्मेसिस्ट के अलावा वार्ड ब्वाय जीवन भी अपने स्तर से भरपूर सहयोग करते हैं।
डॉक्टर न मिला तो करेंगे पंचायती चुनाव बहिष्कार
चंपावत। सामाजिक कार्यकर्ता श्याम सिंह, पैरा लीगल वालंटियर डॉ. प्रकाश जोशी शूल, लक्ष्मण राम सहित इलाके के तमाम लोग अस्पताल में चिकित्सक की स्थायी तैनाती को लेकर लंबे समय से आवाज उठाते रहे हैं लेकिन उनकी आवाज को सुनने वाला कोई नहीं है। अब इलाके के लोग 30 सितंबर तक चिकित्सक की तैनाती नहीं होने पर पंचायती चुनाव बहिष्कार की बात कह रहे हैं।

सिप्टी में इस साल के शुरू में एक डॉक्टर को भेजा गया था लेकिन उनके अनुपस्थित होने से दिक्कत आ रही है। डॉक्टर नहीं होने के बावजूद फार्मेसिस्ट द्वारा यहां की व्यवस्था को ठीक से चलाया जा रहा है। डॉ. आरपी खंडूरी, सीएमओ, चंपावत।

डॉक्टरविहीन सिप्टी राजकीय एलोपैथिक डिस्पेंसरी में इलाज करते फार्मेसिस्ट गिरीश खर्कवाल।

डॉक्टरविहीन सिप्टी राजकीय एलोपैथिक डिस्पेंसरी में इलाज करते फार्मेसिस्ट गिरीश खर्कवाल।- फोटो : CHAMPAWAT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed