फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   health

अमर उजाला फाउंडेशन की पहल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
health
अमर उजाला फाउंडेशन के खेतीखान में लगे चिकित्सा शिविर में इलाज को बारी का इंतजार करते ग्रामीण। - फोटो : CHAMPAWAT
अमर उजाला फाउंडेशन की पहल पर खेतीखान में बृहस्पतिवार को लगे स्वास्थ्य शिविर में लोगों की भारी भीड़ रही। शिविर में चिकित्सकों ने 65 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। 28 लोगों की खून और विभिन्न पैथोलॉजी की जांच हुई।
विज्ञापन

निशुल्क चिकित्सा परीक्षण के लिए अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से लगे शिविर में क्षेत्र के अनुभवी डॉक्टरों ने 65 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। लोहाघाट के चिकित्साधिकारी डॉ. जुनैद कमर, महिला चिकित्साधिकारी डॉ. कविता मेहता, फार्मेसिस्ट राजेश वर्मा आदि ने लोगों का इलाज किया। मरीजों को निशुल्क दवाएं भी वितरित की गईं। ज्यादातर लोगों में वायरल, खांसी और जोड़ों के दर्द की शिकायत पाई गई।
विज्ञापन

डॉक्टरों ने इलाज के साथ ही लोगों को सेहतमंद रहने और बरसात के मौसम में होने वाले रोगों से बचाव के तरीकों की जानकारी दी। साफ पानी पीने और ताजा भोजन करने की नसीहत भी दी गई। शिविर में खेतीखान के महेश जोशी समेत कई लोगों ने सहयोग किया। चंपावत के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आरपी खंडूरी ने शिविर लगाने के लिए अमर उजाला फाउंडेशन का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाटी में शिविर आज
पाटी (चंपावत)। अमर उजाला फाउंडेशन की पहल पर शुक्रवार को पाटी में चिकित्सा शिविर लगाया जाएगा। पाटी विकासखंड सभागार में लगने वाला यह शिविर सुबह नौ बजे से शुरू होगा। शिविर में स्वास्थ्य परीक्षण, रक्त जांच के अलावा निशुल्क दवाएं भी दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed