{"_id":"716a443c73370e18f5840aa15bd4c586","slug":"headquartered-ceedhakhal-not-come-on-the-streets-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छीड़ाखाल मुख्यालय नहीं तो सड़कों पर उतरेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छीड़ाखाल मुख्यालय नहीं तो सड़कों पर उतरेंगे
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Sat, 26 Sep 2015 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुमदेश उप तहसील बनने से क्षेत्र के लोगों की लंबे अर्से से चली आ रही मांग पूरी हुई, लेकिन अब इसके मुख्यालय को लेकर क्षेत्र में एका नहीं बन पा रहा है। उप तहसील का मुख्यालय छीड़ाखाल नहीं बनाने पर शनिवार को क्षेत्र के कुछ लोगों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने छीड़ाखाल में मुख्यालय नहीं बनाने पर आंदोलन की धमकी दी है। इस संबंध में प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है।
विज्ञापन
सामाजिक कार्यकर्ता रमेश चंद्र उप्रेती सहित अन्य नागरिकों ने कहा कि जनवरी 2015 को उप तहसील का मुख्यालय छीड़ाखाल में बनाने की स्वीकृति शासन ने दी थी, लेकिन अब इसे बदलकर दिगालीचौड़ (खालगढ़) किया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि छीड़ाखाल क्षेत्र के ज्यादातर लोगों के लिए सुविधाजनक है। ग्रामीणों ने उप तहसील मुख्यालय के आदेश को संशोधित कर छीड़ाखाल बनाने की मांग की है।
विज्ञापन
ऐसा नहीं होने पर आंदोलन का अल्टीमेटम दिया गया है। प्रदर्शन के बाद प्रशासन के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा गया। ज्ञापन में महा सिंह, राम सिंह, गणेश, हयात सिंह, चंचल नाथ, श्याम दत्त, जगदीश जोशी, घनश्याम, रमेश सिंह, पीएस धौनी, जोध सिंह आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन