{"_id":"58a9cacb4f1c1b815fd85a1f","slug":"has-not-finished-yet-and-breaking-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभी काम पूरा भी नहीं हुआ और सड़क टूटने लगी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभी काम पूरा भी नहीं हुआ और सड़क टूटने लगी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Sun, 19 Feb 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
सड़क टूटने लगी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत-मंच-तामली (सीएमटी) मार्ग से सिमल्टा को जाने वाली रोड का काम अभी पूरा नहीं हुआ, लेकिन यह रोड अभी से टूटने लगी है। इस मार्ग में डामर होने से पहले ही कॉजवे का लिंटर भी टूटने लगा है।
चंपावत-मंच-तामली मार्ग पर सात किलोमीटर से सिमल्टा को जाने वाली रोड पर अभी डामर का काम भी पूरा नहीं हुआ है, मगर इस मार्ग की गुणवत्ता सवालों के घेरे में आ गई है। रोड की कटिंग कई साल पहले पूरी हो चुकी है। और अब रोड के डामरीकरण का काम शुरू किया जा रहा है।
लेकिन डामर पूरा होने से पहले इस मार्ग में कई जगह दीवार टूटने लगी है। और तो और कॉजवे का लिंटर भी टूटने लगा है। कॉजवे के एक हिस्से की सरिया दिखने लगी है।
विज्ञापन
पांच किलोमीटर लंबे इस मार्ग को 2010-11 में राज्य स ेक्टर से स्वीकृत किया गया था। 224 लाख रुपए की लागत से इस मार्ग की कटिंग और डामर किया जाना है। लोक निर्माण विभाग का कहना है कि इस साल डामरीकरण का काम पूरा कर लिया जाएगा।
मोटर मार्ग की खामियों को दूर कराया जा रहा है। जहां भी टूट-फूट या गड़बड़ी हुई है, उसे तुरंत दुरुस्त करने की हिदायत दी गई है। मार्ग को ठीक करने के बाद डामरीकरण का काम कराया जाएगा।
डीडी भट्ट, अधिशासी अभियंता, लोनिवि, चंपावत डिवीजन।