फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Harish Tiwari became the President and Harish Bhatt became the General Secretary.

हरीश तिवारी अध्यक्ष और हरीश भट्ट महामंत्री बने

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Harish Tiwari became the President and Harish Bhatt became the General Secretary.
व्कचार्ज कर्मचारी संघ के चंपावत जिले के नव निर्वाचित पदाधिकारी। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। लोक निर्माण नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संगठन के द्विवार्षिक अधिवेशन में संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से हरीश चंद्र तिवारी अध्यक्ष और हरीश चंद्र भट्ट महामंत्री चुने गए।
विज्ञापन

प्रांतीय खंड के ईई एमसी पांडेय की मौजूदगी में चुनाव अधिकारी क्षेत्रीय अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा और पिथौरागढ़ जिलाध्यक्ष नंदाबल्लभ जोशी के देखरेख में चुनाव प्रक्रिया हुई। इसमें बलदेव कापड़ी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, हयात सिंह उपाध्यक्ष, गिरधर कापड़ी कोषाध्यक्ष, लक्ष्मण सिंह, श्याम सिंह संयुक्त मंत्री चुने गए। इससे पूर्व हुए अधिवेशन में कर्मचारी नेताओं का कहना था कि पूरे प्रदेश में कर्मचारियों को वाहन भत्ता दिया जा रहा है। केवल चंपावत जिले में ही कर्मचारियों का वाहन भत्ता रोका गया है। इस पर ईई की ओर से नियमानुसार कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया। हरीश गहतोड़ी की अध्यक्षता में हरीश तिवारी ने संचालन किया। सम्मेलन में खंडीय अध्यक्ष चिंतामणि कापड़ी, लीलाधर जोशी, चंद्राबल्लभ जोशी, जगत सिंह, गंगा दत्त जोशी, पूरन चंद्र जोशी आदि ने सदस्यों की समस्याएं बताईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed