फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Harish Rawat Uri party's popularity sleep

हरीश रावत की लोकप्रियता से उड़ी भाजपा की नींद

Wed, 07 Oct 2015 11:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत/लोहाघाट
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत/लोहाघाट Updated Wed, 07 Oct 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन

पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा ने चंपावत और लोहाघाट में कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उन्होंने दावा किया कि उत्तराखंड में मुख्यमंत्री हरीश रावत के नेतृत्व में सरकार ने ऐसे कार्यक्रम और योजनाओं को लागू किया है, जिससे वास्तव में समाज का हर वर्ग एवं हर उम्र के लोग लाभान्वित होते जा रहे हैं।

विज्ञापन


पत्रकारों से वार्ता में टम्टा ने भाजपा को विकास की सबसे बड़ी बाधा बताते हुए कहा कि  मुख्यमंत्री की दिनोंदिन बढ़ती लोकप्रियता ने भाजपा की नींद उड़ा दी है। उन्होंने भाजपा विधायकों के उपेक्षा करने संबंधी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि जिन लोगों ने कानून अपने हाथ में लिया है, उन्हें कानून ही सजा दे रहा है। इससे पहले टम्टा लोहाघाट के राजकीय चिकित्सालय भी गए, जहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ता उत्तम देव के पुत्र का हालचाल जाना तथा चिकित्सालय के प्रबंधक डा.रवि सिन्हा से भी वार्ता की।
विज्ञापन


इस दौरान प्रांतीय उपाध्यक्ष भगीरथ भट्ट, बहादुर फर्त्याल, विपिन जोशी, पूरन कठायत, अशोक कार्की, डा.महेश ढेक, नंदन तड़ागी, दीपक लारा, महेश बोहरा, सुरेश खर्कवाल, भुवन चौबे, अर्जुन ढेक, सतीश जोशी, रेवाधर थ्वाल, जगत सिंह महर,  छत्तर सिंह कठायत आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed