फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Harish Rawat is not safe at the hands of the state government

हरीश रावत सरकार के हाथों सुरक्षित नहीं है राज्य

Mon, 21 Nov 2016 09:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पाटी (चंपावत)।
ब्यूरो/अमर उजाला, पाटी (चंपावत)। Updated Mon, 21 Nov 2016 09:45 PM IST
विज्ञापन
Harish Rawat is not safe at the hands of the state government
पाटी में भाजपा की परिवर्तन यात्रा को संबोधित करते केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री अजय टम्टा। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

पाटी (चंपावत)। भाजपा की परिवर्तन रैली सोमवार को पाटी पहुंची। छिनकाछिना से कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों के साथ परिवर्तन रैली को रामलीला मैदान लाए। रैली में शामिल प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट और केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री अजय टम्टा का जोरदार स्वागत किया।

रामलीला मैदान में आयोजित सभा में केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि राज्य सरकार हर मोर्चे पर नाकाम रही है। कांग्रेस सरकार खनन और शराब माफिया को शरण देने का कार्य कर रही है। वक्ताओं ने मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा, कांग्रेस सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कुमाऊंनी में कहा कि रावत सरकार के हाथों प्रदेश सुरक्षित नहीं है। उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक और नोटबंदी के मामले में भी कांग्रेस पर वार करते हुए कहा कि कांग्रेस देश को खोखला कर देना चाहती है। इसलिए वह देश हित में किए गए कार्यों का भी विरोध कर रही है। गैरसैंण को राजधानी बनाने के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा। सभा मे विधायक पूरन सिंह फर्त्याल भी प्रदेश सरकार पर जमकर बरसे और कहा कि 2017 में  प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री सुरेश भट्ट ने किया। इस मौके पर पूर्व विधायक केसी पुनेठा, हयात सिंह महरा, भाजपा जिलाध्यक्ष हिमेश कलखुड़िया, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मोहित पाठक, मंडल अध्यक्ष  दीपक भट्ट, शोबन सिंह मौनी, बीना महराना, नवीन बोहरा, श्याम ढेक, कुंदन लडवाल, चंदन अधिकारी, भुवन गहतोड़ी, विद्याधर गहतोड़ी, प्रशांत बिष्ट, राकेश गहतोड़ी आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed