फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Hanuman burnt Ravana's Lanka in Pati Ramlila

Champawat News: पाटी रामलीला में हनुमान ने जलाई रावण की लंका

Tue, 06 May 2025 10:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Tue, 06 May 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
Hanuman burnt Ravana's Lanka in Pati Ramlila
पाटी में रामलील मंचन के दौरान रावण दरबार का दृश्य। संवाद
पाटी (चंपावत)। पाटी रामलीला मंचन के 12वें दिन हनुमान ने रावण की लंका जलाई। रामलीला का शुभारंभ ब्लाॅक शिक्षक संघ गीता जोशी और आशा ब्लाॅक संगठन अध्यक्ष ज्योति उपाध्याय ने किया। रामलीला में विभीषण गृह, हनुमान सीता का अशोक वाटिका में मिलन, अक्षय कुमार वध, मेघनाद का हनुमान को बंधक बनाकर रावण दरबार में ले जाना, रावण का हनुमान की पूंछ में आग लगाना, हनुमान का लंका जलाने तक की लीलाओं का मंचन किया गया।
विज्ञापन

रावण की भूमिका उत्तम सिंह मेहता, मेघनाद की प्रकाश जोशी, विभीषण की ललित गहतोड़ी ने निभाई। लीला का निर्देशन महेश चंद्र गहतोड़ी और सुरेश चंद्र भट्ट ने किया। देर रात महामंडलेश्वर लोक सांस्कृतिक दल की टीम ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इस दौरान वनाग्नि की रोकथाम के लिए जागरूकता नाटक भी प्रस्तुत किया गया। वहां रामलीला कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह लडवाल, उपाध्यक्ष महेश चंद्र जोशी, व्यवस्थापक बहादुर सिंह मेहता, कोषाध्यक्ष तेज सिंह बिष्ट, उप कोषाध्यक्ष जगदीश टकवाल, सचिव पीतांबर गहतोड़ी आदि थे। संवाद
विज्ञापन

फोटो 06 सीपीटी 07पी : पाटी में रामलील मंचन के दौरान रावण दरबार का दृश्य। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed