फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Hangama in Tanakpur

धनतेरस की रात शहर के एक होटल में अराजक तत्वों का तांडव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Nov 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Hangama in Tanakpur
Hangama in Tanakpur
टनकपुर (चंपावत)। धनतेरस की रात अराजक तत्वों ने शहर के एक होटल में उत्पात मचाया लेकिन पुलिस बहुत देर तक तो निष्क्रिय रही, लेकिन जब नौबत बलवा होने तक पहुंची तो मौके पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को मौके से धर दबोचा जबकि पुलिस देख अन्य आरोपी भाग गए।
विज्ञापन

धनतेरस की रात करीब सवा नौ बजे शहर के मैन चौक राजाराम चौराहे के पास होटल सपना में शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति पहुंचा। होटल के मालिक के साथ उसकी कहासुनी और मारपीट हो गई। इसी बीच होटल सपना में पहुंचे करीब 35 लोगों ने होटल में पथराव किया।
विज्ञापन

बचाव कर रहे पुलिस कर्मी भी घटना में चोटिल हो गए। होटल मालिक ने दो लोगों को नामजद कर 12 से अधिक अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने नामजद दो लोगों के ही खिलाफ ही मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

होटल स्वामी कपिल पूठिया का कहना है कि घटना की शुरुआत से लेकर अंत तक सारा घटनाक्रम होटल में लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड है। उन्होंने घटनाक्रम के अनुसार तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने दबाव डालकर तहरीर को अपने हिसाब से लिखवाकर कानूनी कार्रवाई की है।
इसके तहत पुलिस ने मौके से दबोचे गए दोनों आरोपियों को 24 घंटे के अंदर थाने से ही जमानत पर रिहा कर दिया। इससे शहर में पुलिस की भूमिका के बारे में कई तरह की चर्चाएं हैं।
मारपीट और तोड़फोड़ का मुकदमा दर्ज
पिथौरागढ़। रोडवेज कर्मियों के साथ मारपीट कर काउंटर का शीशा तोड़ने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दिया है। आरोपी युवक ने भी रोडवेज कर्मियों के साथ मारपीट की तहरीर दी है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर एक-दूसरे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
रोडवेज कर्मी दीपक सिंह खड़ायत के नेतृत्व में रोडवेज कर्मी शुक्रवार को कोतवाली पहुंचे। उन्होंने यहां पुलिस को तहरीर दी। बताया कि झूलाघाट निवासी युवक किशोर कुमार ने कार्यालय आकर सरकारी काम में बाधा डाली और मारपीट कर काउंटर का शीशा तोड़ दिया।
खड़ायत का कहना है कि युवक झूलाघाट के लिए रोडवेज बस भेजने की बात कह रहा था। उसे बताया गया कि स्टाफ की कमी है। स्टाफ के आते ही रोडवेज बस भेज दी जाएगी लेकिन उसने रोडवेज कर्मियों के साथ अभद्रता की।

पुलिस ने आरोपी किशोर कुमार के खिलाफ आईपीसी की धारा 186, 323, 353, 427, 504 में मुकदमा दर्ज कर दिया है। किशोर कुमार ने भी पुलिस को रोडवेज कर्मियों के खिलाफ दी है। उसने रोडवेज कर्मियों पर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed