फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Hair Cut In Memory of Mulayam Singh Yadav

सिर मुंडवा कर सपा जिलाध्यक्ष ने दी नेताजी को श्रद्धांजलि

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Hair Cut In Memory of Mulayam Singh Yadav
समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद चंपावत में सपा जिलाध्यक्ष ललित भट्ट ? - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे मुलायम सिंह यादव के निधन पर सपा जिलाध्यक्ष मनोज भट्ट उर्फ ललित मोहन ने अपना सिर मुंडवा कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मेदांता अस्पताल में भर्ती होने पर वह मुलायम को अपनी किडनी देने की भी पेशकश कर चुके थे।
विज्ञापन

ललित का कहना है कि वर्ष 2002 में हरिद्वार में हुए पार्टी के सम्मेलन में उनकी मुलाकात मुलायम सिंह यादव से हुई थी। तब से ही वह उनके मुरीद हो गए थे। ललित सपा के टिकट पर चंपावत विधानसभा सीट से दो बार चुनाव लड़ चुके हैं। ललित का कहना है कि मुलायम सिंह कार्यकर्ताओं के लिए पितातुल्य थे इसलिए उन्होंने मुंडन कराकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।
विज्ञापन

सपा नेता के निधन पर जब मुलायम ने खुद किया था फोन
चंपावत। सपा नेता मुलायम सिंह यादव का चंपावत जिले से भी लगाव रहा है। चंपावत जिले के कद्दावर समाजवादी नेता लक्ष्मी लाल वर्मा का निधन तीन नवंबर 1998 को हुआ था। इसका पता चलने पर आठ नवंबर 1998 को मुलायम ने खुद फोन कर उनके बेटे राकेश वर्मा को ढाढ़स बंधाया था। मुलायम ने अन्य परिजनों से भी बात कर दुख की घड़ी में हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed