{"_id":"61c60c3c95eb885b7049ef9a","slug":"hadatal-of-ravenyu-staff-champawat-news-hld448731652","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार सूत्री मांगों के लिए हुई हड़ताल से जनता हुई हलकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार सूत्री मांगों के लिए हुई हड़ताल से जनता हुई हलकान
विज्ञापन
चंपावत तहसील परिसर में आंदोलन के दौरान प्रदर्शन करते राजस्व कर्मचारी।
- फोटो : CHAMPAWAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत/लोहाघाट। पर्वतीय राजस्व निरीक्षक, राजस्व उप निरीक्षक एवं राजस्व सेवक संघ की चार सूत्री मांगों के लिए बेमियादी कलमबंद हड़ताल शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रही। राजस्व कर्मियों ने चार सूत्री मांगों के समर्थन में जोरदार नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
राजस्व कर्मियों की हड़ताल के कारण आम जनता परेशान होने लगी है। चंपावत में जिलाध्यक्ष पुष्कर नाथ गोस्वामी की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में राजस्व निरीक्षक और रजिस्ट्रार कानूनगो के पदों को एकीकृत न करने, समान कार्य के लिए समान वेतन, समान संसाधन दिलाने, राजस्व निरीक्षक प्रशिक्षण, राजस्व निरीक्षक क्षेत्रों का पुनर्गठन कर राजस्व निरीक्षक सेवा नियमावली बनाने, उच्चीकृत वेतनमान का लाभ दिलाने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। वहां अनुज उप्रेती, अमित सीपाल, रोहित मेहता, हरीश राम टम्टा, हीराबल्लभ जोशी, दीपक सिंह बोहरा, उमेश सिंह नेगी, मनीषा अटवाल आदि रहे।
लोहाघाट मेें शुक्रवार को तहसील परिसर पर राजस्व निरीक्षक महेंद्र सिंह चौडिया के नेतृत्व में राजस्व निरीक्षक प्रशिक्षण और राजस्व निरीक्षक क्षेत्रों के नियमावली के संबंध में, संवर्गीय कार्मिकों को 2006 से उच्चीकृत वेतनमान का लाभ दिलाने के लिए कामकाम ठप रखा। उन्होंने कहा कि अगर उनकी मांग पूरी न हुई तो वह बेमियादी धरने पर बैठे रहेंगे। इस मौके पर सुरेश राम, ईश्वरी राम, नारायण दत्त जोशी, सुनील मेहरा, राजेंद्र नाथ गोस्वामी, छतर सिंह बोहरा आदि रहे।
विज्ञापन
चंपावत तहसील शाखा का पुनर्गठन किया गया
चंपावत। कलमबंद हड़ताल के दौरान राजस्व कर्मियों की ओर से संगठन की चंपावत तहसील शाखा का पुनर्गठन किया गया। तहसील शाखाध्यक्ष का स्थानांतरण होने के कारण नई कार्यकारिणी गठित की गई। इसमें सर्वसम्मति से राजीव माहरा अध्यक्ष, अनिल कुमार टम्टा सचिव, कुसुमलता गोस्वामी कोषाध्यक्ष बनीं।
मुडियानी पटवारी चौकी में ताला लटका
चंपावत। राजस्व निरीक्षकों की कलमबंद हड़ताल के कारण मुडियानी सहित अन्य पटवारी चौकियों में ताले लटक गए हैं। इस कारण विभिन्न प्रमाणपत्रों और अन्य अभिलेखों के लिए पटवारी चौकी पहुंचने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
प्रमाणपत्र बनाने आये लोगों के हाथ लगी मायूसी
चंपावत। दूरदराज क्षेत्रों से शुक्रवार को तहसील में प्रमाणपत्र बनवाने के लिए आए लोगों को मायूसी मिली। सीमांत हरम से आए दीपक शर्मा को दैवी आपदा से संबंधित फाइल जमा करानी थी तो लिस्ता से आए योगेश पुनेठा को जमीन की 143 करानी थी, लेकिन सभी लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ा।