फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Gynecologist sent from Almora did not reach Champawat

Champawat News: चंपावत नहीं पहुंचीं अल्मोड़ा से भेजी गईं गायनाकोलॉजिस्ट

Tue, 23 Jul 2024 12:50 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Tue, 23 Jul 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
Gynecologist sent from Almora did not reach Champawat
चंपावत। अल्मोड़ा से संबद्व गायनाकोलॉजिस्ट डॉ. प्रियंका लस्पाल ने जिला अस्पताल में चार्ज नहीं लिया है। उम्मीद थी कि उनकी तैनाती से गर्भवतियों को राहत मिलेगी, लेकिन संबद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ सोमवार को भी जिला अस्पताल नहीं पहुंचीं।
विज्ञापन

बीती 16 जुलाई को सीएमओ अल्मोड़ा डॉ. आरसी पंत ने डीजी हेल्थ देहरादून के निर्देश पर आदेश जारी कर डॉ. लस्पाल को अग्रिम आदेशों तक चंपावत अस्पताल संबद्ध किया था।अस्पताल में तैनात गायनोकॉलोजिस्ट डॉ. प्रियंका कांडपाल दो सप्ताह के मेडिकल अवकाश पर हैं। दूसरी डॉ. मंदाकिनी तबीयत खराब होने की बात कहकर तीन जुलाई से अस्पताल में नहीं है। यह गायनोकॉलोजिस्ट पूर्व में मातृत्व अवकाश पर भी थीं। इसके बाद गायनोकॉलोजिस्ट बिना किसी लिखित पत्र के अवकाश पर चली गई हैं। इसके बाद एलएमओ को अस्पताल में प्रसव की जिम्मेदारी दी गई। 15 जुलाई को सामान्य प्रसव के बाद चानमारी लोहाघाट की प्रसूता अमिषा की मौत के बाद स्वास्थ्य महकमा जागा और 16 जुलाई को अल्मोड़ा अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ को चंपावत अस्पताल संबद्ध किया गया। इसके अलावा विभाग ने तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की गई। समिति को प्रसूता की मौत की जांच कर इसकी आख्या पांच दिन में विभाग को देनी थी।
विज्ञापन

कोट
दो स्त्री रोग विशेषज्ञ अस्पताल से नदारद हैं, जिसे भेजा गया वह अभी तक नहीं पहुंची हैं। कहीं ऐसा न हो कि इंतजार लंबा हो जाए और फिर कोई अनहोनी हो जाए। शासन-प्रशासन को गर्भवतियों का दर्द समझना चाहिए। - निर्मला गहतोड़ी, कांग्रेस नेता
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
अल्मोड़ा से संबद्ध गायनाकोलॉजिस्ट ने कार्यभार नहीं संभाला है। फिलहाल वह कब तक आएंगी इसकी जानकारी नहीं है। अस्पताल की दोनों स्त्री रोग विशेषज्ञों ने भी अभी तक कोई संपर्क नहीं किया है। - डॉ. पीएस खोलिया, पीएमएस, जिला अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed