फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Gyapan To CM Dhami in Tanakpur

सीएम से की टनकपुर का ट्रामा केंद्र चलाने की मांग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Gyapan To CM Dhami in Tanakpur
टपकपुर में मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के शुभारंभ मौके पर ज्ञापन लेकर पहुंचे एक शिकायतकर्ता को प् - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। निर्माण के पांच साल बाद भी टनकपुर और लोहाघाट के आपात कालीन चिकित्सा केंद्र (ट्रामा सेंटर) का संचालन नहीं हो पा रहा है। इसलिए अग्रवाल सभा के अध्यक्ष गोपाल अग्रवाल और रामप्रसाद अग्रवाल ने बुधवार को मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर ट्रामा सेंटर के संचालन की मांग की। उन्होंने कहा कि आपात काल और आकस्मिक सेवा के लिए इसका संचालन बेहद जरूरी है।
विज्ञापन

अग्रवाल सभा पीलीभीत चुंगी का नाम महाराजा अग्रसेन चौक करने, बोर्ड के पाठ्यक्रम में महाराजा अग्रसेन की जीवनी को शामिल करने, लोहियाहेड से टनकपुर तक भूमिगत बिजली लाइन बिछाने, ट्रामा केंद्र के संचालन, पंचमुखी महादेव गोशाला निर्माण के लिए भूमि के आवंटन की मांग की। आशा संगठन की अध्यक्ष लीला ठाकुर ने आशा कार्यकर्ताओं को बकाया भुगतान दिलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि मार्च से उन्हें मानदेय नहीं दिया गया है।
विज्ञापन

लाइफ एडवेंचर मौनी अरोड़ा उर्फ मौनी बाबा ने साहसिक खेलों को बढ़ावा देकर साहसिक पर्यटन प्रोत्साहन, गौरव सेनानी ने बनबसा रेलवे पटरी से भजनपुर आंगनबाड़ी केंद्र तक मार्ग निर्माण करने और छात्रों ने बीएससी के परीक्षाफल सुधारने की मांग की है। वहीं जड़ीबूटी किसान रमेश चौड़ाकोटी ने सीएम से न मिलने देने का आरोप लगाया। कहा कि वे जड़ीबूटी विकास और सिंचाई योजना के लिए ज्ञापन देने जा रहे थे जबकि पुलिस का कहना है कि अभद्रता करने पर चौड़ाकोटी को रोका गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने थमाए ज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। सेवानिवृत्त कैप्टन भानी चंद ने बनबसा रेलवे फाटक से भजनपुर आंगनबाड़ी केंद्र तक मार्ग बनाने की मांग की कैंप कार्यालय के नोडल अधिकारी केडी बृजवाल ने बताया कि बुधवार को 100 से अधिक ज्ञापन और शिकायतें मिलीं।

रुद्राक्ष के तीन पौधे रोपे
टनकपुर (चंपावत)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैंप कार्यालय परिसर में पौधरोपण किया। सीएम और वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी ने रुद्राक्ष के तीन पौधे रोपे। वहां वन निगम अध्यक्ष चंपावत के डीएफओ आरसी कांडपाल, हल्द्वानी के डीएफओ बाबू लाल, डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी, एसपी देवेंद्र पींचा, एसडीएम हिमांशु कफल्टिया मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed