{"_id":"59fe0fad4f1c1b9e678b979d","slug":"guru-nanak-s-birthday-celebration-at-ritha-sahib","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरु नानक जन्मोत्सव में रीठा साहिब में उमड़े श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरु नानक जन्मोत्सव में रीठा साहिब में उमड़े श्रद्धालु
अमर उजाला ब्यूरो, रीठा साहिब (चंपावत)।
Updated Sun, 05 Nov 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
गुरु नानक जन्मोत्सव में रीठा साहिब में उमड़े श्रद्धालु
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रीठा साहिब (चंपावत)। सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव का 584वां जन्मोत्सव यहां धूमधाम से मना। दूरदराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शिरकत की। रतिया, लधिया के संगम में स्नान करने के बाद श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारे में मत्था टेका।
विज्ञापन
तीन दिन से चल रहे श्री अखंड पाठ साहिब लड़ी का भोग के समापन हुआ। दिनभर भजन-कीर्तन चलता रहा। प्रसाद के रूप में मीठे रीठे का प्रसाद बांटा गया। रात में दीप जलाकर आतिशबाजी भी की गई। गुरुद्वारे के प्रबंधक बाबा श्याम सिंह ने तीर्थ यात्रियों का स्वागत किया। सतनाम सिंह, कृष्ण राम, केशरी, गौरी, विवेक सिंह, ईश्वर सिंह, दीवान राम सहित ढेरों लोगों ने संगत की सेवा की।
विज्ञापन