फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Guru Gobind Singh's birthday celebrated

गुरु गोविंद सिंह का जन्मदिन धूमधाम से मनाया

Thu, 05 Jan 2017 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Thu, 05 Jan 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
Guru Gobind Singh's birthday celebrated
गुरुद्वारा रीठासाहिब - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन


गुरुद्वारा श्रीरीठासाहिब में श्री गुरु गोविंद सिंह का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। गुरुद्वारे में 350वें प्रकाश पर्व को लेकर काफी धूम रही। देश विदेश के हजारों तीर्थ यात्रियों ने लधिया और रतिया नदी के संगम में पवित्र स्नान कर दरबार हाल में मत्था टेका। गुरुद्वारे में रागी जत्थों की ओर से दिन भर शबद-कीर्तनों का गायन जारी रहा और लंगर का प्रसाद भी बंटता रहा। श्रद्धालुओं को मीठे रीठे का प्रसाद बांटा गया।
गुरुद्वारे में खास लंगर का इंतजाम किया गया था। इसमें खीर, दाल, सब्जी, रोटी, चावल आदि शामिल था। गुरुद्वारे में आसपास के जिलों के अलावा बड़ी संख्या में तराई के सिख श्रद्धालु पहुंचे हुए थे, जबकि कई देशी और विदेशी सिख संगतें भी गुरुद्वारे में मत्था टेंकने पहुंची। इस मौके पर भगवान राम, कृष्ण राम, आदेश सिंह, सतनाम सिंह, भोला सिंह, विनोद रागी, दीवान राम आदि व्यवस्था बनाने में जुटे रहे। गुरुद्वारा प्रबंधक बाबा श्याम सिंह ने श्रद्धालुओं को गुरुद्वारे के इतिहास और मीठे रीठे के प्रसाद के संबंध में जानकारियां दी।
विज्ञापन

टनकपुर। गुरुद्वारा सिंह सभा के तत्वावधान में गुरु गोविंद सिंह की याद गुरुद्वारे को बुधवार से ही विशेष रोशनी से सजाया गया था। बुधवार को गुरुद्वारे में देर रात तक शबद-कीर्तनों का दौर चला। मुंबई से आई टीम में शामिल गुरमीत सिंह, हरिहर सिंह ने देर रात और बृहस्पतिवार सुबह से दिनभर गुरुग्रंथ साहिब का अखंड पाठ और शबद-कीर्तन पेश किए। इसके बाद गुरु का अटूट लंगर लगाया गया। आयोजन में सूरजीत सिंह, मनमीत सिंह, वरियाम सिंह, भूपेंद्र सिंह सिम्पी, अमृतपाल सिंह, चुन्नी लाल भाटिया, स्वीटी सरदार आदि ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed