{"_id":"0cfca910390128b673df4fb14e4c254b","slug":"gumdesh-historical-catola-fair-preparations-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुमदेश में ऐतिहासिक चैतोला मेले की तैयारियां शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुमदेश में ऐतिहासिक चैतोला मेले की तैयारियां शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, लोहाघाट (चंपावत)।
Updated Tue, 23 Feb 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुमदेश के प्रसिद्ध ऐतिहासिक चैतोला मेले की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस बार क्षेत्रीय लोगों ने मेला कमेटी के अध्यक्ष की कमान सामाजिक कार्यकर्ता और प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष कुंवर सिंह प्रथोली को सौंपी है। चौखाम बाबा मंदिर प्रांगण में हुई बैठक में विभिन्न गांवों से आए प्रमुख लोगों ने प्रथोली के नाम पर सहमति व्यक्त की।
विज्ञापन
मेला कमेटी के विस्तार के लिए 28 फरवरी को मेला प्रांगण में दोपहर एक बजे से विशेष बैठक होगी। बताया कि गुमदेश का चैतोला मेला एतिहासिक है। यहां लोगों ने शताब्दियों से चली आ रही मान्यताओं, परंपराओं को सहेजा है। इस वर्ष किसी युवा को मेले की जिम्मेदारी सौंपे जाने से मेले के विकास में नए आयाम जुड़ेंगे।
विज्ञापन
निवर्तमान अध्यक्ष दीवान सिंह धौनी की अध्यक्षता में खीमराज सिंह धौनी ने संचालन किया। वहां बसकुनी के मदन कलौनी, सिलिंग के प्रवीण कुमार, बीडीसी सदस्य गंगा गिरि, नर सिंह धौनी, आनंद सिंह धौनी, दीवान सिंह पाटनी, देव सिंह धौनी, चंद्री चंद, प्रकाश धामी, आनंद सिंह भंडारी आदि थे।
विज्ञापन