चंपावत। राजकीय शिक्षक संघ ने विभिन्न मांगों को लेकर विद्यालयों में एक घंटे तक कार्य बहिष्कार किया। शिक्षकों ने संघ की 33 महत्वपूर्ण मांगों पर शासन स्तर पर सहमति बनने के बाद शासनादेश जारी न करने पर रोष प्रकट किया। कहा कि मांगों के पूरा नहीं होने से शिक्षकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि सरकार की ओर से शिक्षकों के साथ धोखा किया जा रहा है।
इस दौरान शिक्षा भवन में भी कुछ समय के लिए तालाबंदी की गई। इस दौरान प्रदर्शन करने वालों में राजकीय शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष विनोद गहतोड़ी, जिला मंत्री इंदुवर जोशी, जगदीश अधिकारी, अनिल कुमार, भूपेश जोशी, राजेश पंत, कृष्ण कुमार, मनोज जोशी, ममता पंगरिया, विमला भंडारी, लता कालाकोटी, कंचन देवरानी आदि मौजूद रहे। संवाद