{"_id":"5f551edb8ebc3e6a0645011f","slug":"government-land-lying-in-lohaghat-will-be-marked-champawat-news-hld3960301174","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिन्हित की जाएगी लोहाघाट की खाली पड़ी सरकारी जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिन्हित की जाएगी लोहाघाट की खाली पड़ी सरकारी जमीन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। लोहाघाट नगर क्षेत्र में खाली पड़ी सरकारी जमीन के चिन्हीकरण के लिए प्रशासन ने राजस्व विभाग और नगर पंचायत की टीम गठित की है। इस टीम को एक सप्ताह के भीतर चिन्हीकरण शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। अतिक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच प्रशासन के इस कदम से हड़कंप मचा हुआ है।
लोहाघाट के एसडीएम आरसी गौतम का कहना है कि नगर क्षेत्र में खाली पड़ी सरकारी भूमि का चिन्हीकरण कर नगर पंचायत को सौंपा जाएगा। सरकारी भूमि के चिन्हीकरण के लिए तहसीलदार, नायब तहसीलदार और नगर पंचायत के ईओ द्वारा नामित सदस्य की टीम बनाई गई है। ये टीम नगर क्षेत्र में खाली पड़ी सरकारी जमीन को चिह्नित करेगी। नगर पंचायत द्वारा घेरबाड़ की जाएगी। टीम को जल्द से जल्द रिपोर्ट देनी होगी।
अस्पताल की जमीन की घेरबाड़ करें : सीएमओ
लोहाघाट (चंपावत)। अतिक्रमण के आरोपों के बीच रविवार को सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी ने अस्पताल की जमीन का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल परिसर की जमीन की सुरक्षा करने के एमएस डॉ. जुनैद कमर को निर्देश दिए।
विज्ञापन
कहा कि राजस्व विभाग द्वारा तय सीमांकन के आधार पर अस्पताल की जमीन को चारों तरफ से घेरबाड़ की जाए। साथ ही स्थायी घेरबाड़ के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजने को कहा गया। कहा कि अस्पताल की जमीन की सुरक्षा के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएं। बता दें कि पिछले दिनों अस्पताल परिसर की जमीन पर अतिक्रमण कर भवन निर्माण के दो मामले आए थे। जिस पर प्रशासन ने निर्माण कार्य रुकवा दिया। संवाद