{"_id":"e92ca8b182d2d366dba14d0094d36cc9","slug":"goth-operator-instead-of-a-glass-blower-tube-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनिहारगोठ ट्यूबवेल का आपरेटर बदलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनिहारगोठ ट्यूबवेल का आपरेटर बदलें
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर
Updated Tue, 01 Mar 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
मनिहारगोठ स्थित सिंचाई नलकूप का ट्यूबवेल आए दिन खराब रहने की शिकायत को एसडीएम नरेश दुर्गापाल ने गंभीरता से लिया और जेई को तत्काल आपरेटर बदलने एवं ट्यूबवेल सही कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
ट्यूबवेल से परेशान मनिहारगोठ की दर्जनों महिलाओं ने तहसील आकर एसडीएम से नलकूप विभाग की अनदेखी से सिंचाई में आ रही परेशानी की शिकायत की। उन्होंने बताया कि गांव में स्थित ट्यूबवेल संख्या 141 आए दिन खराब रहता है। सिंचाई नहीं होने से उनकी खेतों में खड़ी फसल बर्बाद हो रही है। उन्होंने बताया कि नलकूप विभाग से कई बार शिकायत की गई, लेकिन ट्यूबवेल की खराबी दूर करने को कोई कार्रवाई नहीं की जाती है।
विज्ञापन
ट्यूबवेल का संचालन और देखरेख के लिए विभाग ने कोई स्थायी आपरेटर भी तैनात नहीं किया है। एसडीएम से मिलने वाली महिलाओं में सकिरन खातून, नाजमा, सायना, फरजाना, अफरीन, निशा, माया, नवीना खातून, फूलमाया, पुष्पा जोशी, मोमीना खातून आदि शामिल थीं।
विज्ञापन